Spiritual Tourism MP: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूनाईटेड कॉन्सियसनेस ग्लोबल के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। बैठक में योग के वैश्विक प्रसार, आश्रमों और योग केंद्रों की स्थापना से जुड़े प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई।
योग को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संगठन द्वारा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, विशेषकर जर्मनी में लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग न केवल भारत की प्राचीन परंपरा है, बल्कि यह आज वैश्विक स्वास्थ्य और चेतना से जुड़ा साझा मंच बन चुका है।

Spiritual Tourism MP: उज्जैन में 2027 में प्रस्तावित सम्मेलन
यूनाईटेड कॉन्सियसनेस ग्लोबल ने उज्जैन में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सम्मेलन की जानकारी दी। यह कार्यक्रम कालिदास अकादमी में प्रस्तावित है और इसमें विभिन्न देशों के योग, ध्यान और चेतना विशेषज्ञ शामिल होंगे।
स्थायी योग केंद्र की योजना
संगठन ने उज्जैन में स्थायी योग केंद्र स्थापित करने की भी मंशा व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पहल को सकारात्मक कदम बताते हुए भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर खुला रुख अपनाया।

यह खबर भी पढ़ें: MP AI initiatives: नवाचार की नई दिशा: मध्यप्रदेश में एआई से विकास और सेवाओं को मिलेगा विस्तार
राज्य सरकार का सहयोग
डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य योग, आध्यात्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने वाले प्रयासों का समर्थन करने पर विचार करेगा, जिससे प्रदेश का वैश्विक स्तर पर सशक्त स्थान बने।





