ग्वालियर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

ग्वालियर जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान मंगलवार, 4 नवंबर से शुरू हुआ है। इस दौरान बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर पहुंचकर नागरिकों से वोटर संबंधित जानकारी ले रहे हैं। अभियान का उद्देश्य हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज करना और किसी भी त्रुटि को सुधारना है।

एसडीएम अतुल सिंह ने किया फील्ड निरीक्षण

एसडीएम अतुल सिंह स्वयं बीएलओ के साथ फील्ड में उतरे और घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की। उन्होंने नागरिकों को समझाया कि विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य क्या है और इसका लाभ कैसे मिलेगा।

बीएलओ घर-घर पहुंचकर पूछ रहे जरूरी सवाल

बीएलओ नागरिकों से पूछ रहे हैं

  • घर में कितने सदस्य हैं?
  • कोई सदस्य जनवरी 2026 तक 18 वर्ष का हो रहा है क्या?
  • किसी का हाल में निधन हुआ है या नाम हटाना है क्या?

साथ ही, हर घर को गणना फॉर्म दिया जा रहा है जिसे भरकर वापस जमा करना होगा।

अभियान का उद्देश्य और प्रक्रिया

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार यह अभियान शुरू किया गया है।
बीएलओ द्वारा नागरिकों को फॉर्म भरने में सहायता भी दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य है

  • हर पात्र मतदाता का नाम सही तरीके से दर्ज हो।
  • मृत या स्थानांतरित लोगों के नाम हटाए जा सकें।
  • किसी भी त्रुटि का समय पर सुधार हो सके।

अधिकारियों ने की बस्तियों में जनजागरूकता

प्रभारी कलेक्टर कुमार सत्यम, एडीएम सीबी प्रसाद और अन्य रजिस्ट्रीकरण अधिकारी फील्ड में निरीक्षण कर रहे हैं।
उन्होंने बस्तियों का भ्रमण कर लोगों को एसआईआर (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया समझाई और सही जानकारी देने की अपील की।

4 दिसंबर तक चलेगा गणना फॉर्म वितरण और संग्रहण कार्य

sandhyadesh - article | मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू, प्रभारी  कलेक्टर ने किया निरीक्षण

इस विशेष अभियान के तहत बीएलओ द्वारा गणना फॉर्म का वितरण और संग्रहण कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
कलेक्टर ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए और हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

पहले दिन इन क्षेत्रों में पहुंचे बीएलओ

  • ग्वालियर ग्रामीण (क्षेत्र-14): वार्ड 62–65
  • ग्वालियर (क्षेत्र-15): वार्ड 1, 5, 31, 32
  • ग्वालियर पूर्व (क्षेत्र-16): वार्ड 15, 18, 29, 45, 60
  • ग्वालियर दक्षिण (क्षेत्र-17): वार्ड 37, 38, 39, 41, 49
  • भितरवार (क्षेत्र-18): मतदान केन्द्र 1 से 37 तक
  • डबरा (क्षेत्र-19, अनुसूचित जाति): मतदान केन्द्र 1 से 126 तक

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल