Mohit Jain
IND vs SA टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से करारी शिकस्त दी और सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। यह जीत साउथ अफ्रीका के लिए 25 साल पुराने इतिहास को दोहराने जैसी है, जब 2000 में उन्होंने भारत में भी 2-0 से सीरीज अपने नाम की थी।

भारत के सामने रखा गया विशाल टारगेट
साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रनों का विशाल टारगेट रखा था। मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 522 रन की जरूरत थी। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने दो सेशन के भीतर भारत की पूरी टीम को पवेलियन भेजकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई।
साइमन हार्मर और मार्को जेनसेन ने खेली अहम भूमिका
साउथ अफ्रीका की जीत में मार्को जेनसेन और साइमन हार्मर ने अहम योगदान दिया। जेनसेन ने पहली पारी में 6 विकेट लिए और बल्ले से 93 रन की बेहतरीन पारी खेली। दूसरी पारी में साइमन हार्मर ने 8 विकेट चटकाए, जबकि पहली पारी में उनके नाम 3 विकेट दर्ज थे। कुल मिलाकर हार्मर ने मैच में 9 विकेट हासिल किए।
मैच का सारांश

- पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 489 रन बनाए, सेनुरन मुथुसामी ने 109 रन की पारी खेली।
- भारत की पहली पारी 201 रन पर ऑलआउट हुई।
- साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 260 रन बनाकर घोषित की और भारत के सामने 549 रन का टारगेट रखा।
- टीम इंडिया की दूसरी पारी में 140 रन पर ऑलआउट हो गई और 408 रनों से हार गई।
यह खबर बी पढ़ें: रोहित शर्मा बने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर, बोले-‘ये मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान’
इस हार के साथ भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी, जबकि अफ्रीकी टीम ने अपनी ताकत और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया।





