दिल्ली से लौटते वक्त चलती ट्रेन में समाजसेवी कल्याण सुंदरम की मौत, आगरा कैंट पहुंचने से पहले थम गईं सांसें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Social worker Kalyan Sundaram died in a moving train while returning from Delhi, he breathed his last before reaching Agra Cantt

रिपोर्ट: फरहान खान, आगरा

तमिलनाडु के वरिष्ठ समाजसेवी और रिटायर्ड सरकारी अधिकारी कल्याण सुंदरम की चलती ट्रेन में मौत हो गई। वे दिल्ली से चेन्नई लौट रहे थे, लेकिन आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं। कल्याण सुंदरम पद्मश्री सम्मान की उम्मीद में दिल्ली आए थे, लेकिन किस्मत ने उनका सफर अधूरा छोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, 83 वर्षीय सुंदरम तमिलनाडु एक्सप्रेस से अपने तीन साथियों के साथ चेन्नई लौट रहे थे। दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया और गिरने के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी। पहले से ही शुगर और अन्य उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित सुंदरम को गिरने के बाद लगातार बेचैनी महसूस होती रही।

उनके साथ यात्रा कर रहे साथी यात्रियों ने टीटीई से डॉक्टर बुलाने की मांग की, लेकिन चलती ट्रेन में आवश्यक मेडिकल सुविधा उपलब्ध न हो सकी। ट्रेन जैसे ही आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची, तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी आगरा के सीओ नजमुल हुसैन नकवी ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और साथियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

मृतक के साथी श्रीनिवासन ने बताया कि

“सुंदरम जी पद्मश्री सम्मान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन से मिलने दिल्ली आए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने पहले ही तमिलनाडु सरकार से ‘कलइमामणि अवार्ड’ प्राप्त किया था और अब वह देश के नागरिक सम्मान की दिशा में प्रयासरत थे।”

एक नेक यात्रा का दुखद अंत
कल्याण सुंदरम के निधन ने उनके चाहने वालों और समाजसेवा से जुड़े लोगों को गहरे शोक में डाल दिया है। उनकी ज़िंदगी समाज को समर्पित रही, लेकिन अंतिम सफर में उन्हें वैसी व्यवस्था नहीं मिल सकी, जिसकी जरूरत उन्हें थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल