ऑफिस में गाना गाना पड़ा भारी, तहसीलदार निलंबित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नांदेड़ (महाराष्ट्र) महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां तहसीलदार प्रशांत थोरात को सरकारी कार्यालय में गाना गाने की वजह से निलंबन झेलना पड़ा। उनका गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।

विदाई समारोह में गाया गाना

जानकारी के अनुसार, प्रशांत थोरात नांदेड़ जिले के उमरी तहसील कार्यालय में पदस्थ थे। 8 अगस्त को उनका तबादला लातूर जिले के रेनापुर तहसील में किया गया। स्थानांतरण के बाद उमरी कार्यालय में उनके लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दौरान वे कुर्सी पर बैठकर बॉलीवुड गाना गाने लगे और उसका वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर डाल दिया।

जांच के बाद कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद राज्य सरकार ने नांदेड़ के जिलाधिकारी को मामले की जांच सौंप दी। रिपोर्ट में कहा गया कि थोरात का यह आचरण सरकारी पद की गरिमा के खिलाफ है और इससे प्रशासन की छवि खराब हुई। इसके बाद संभागीय आयुक्त ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब किसी अधिकारी को सरकारी अनुशासन तोड़ने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा हो। देशभर में कई बार पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें वे गाना गाते, नाचते या रील बनाते नजर आए हैं। इसके चलते उन्हें विभागीय कार्रवाई झेलनी पड़ी है।

लोगों का कहना है कि सरकारी पद की एक मर्यादा होती है, जिसे निभाना हर अधिकारी का कर्तव्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए ताकि जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहे।

Job अमेरिका में AI की धूम: करियर को दें नई उड़ान और सुनिश्चित करें अपना H-1B वीजा

Job आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने आज के दौर में वैश्विक तकनीकी परिदृश्य

Bhopal: केंद्र सरकार ने बढ़ाए 14 खरीफ फसलों के MSP, CM डॉ यादव बोले- किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विपणन

Iran-Israel तनाव के बीच नेतन्याहू की UAE यात्रा के दावे पर विवाद, यूएई ने किया इनकार

Iran-Israel: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हालिया संघर्ष

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. रायपुर IPL मैच में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राहुल गांधी खुद करेंगे

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और शुभ फल