Silver Price Hits All-Time High: चांदी ₹2.83 लाख प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर, 4 दिन में ₹40 हजार की तेजी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Silver Price Hits All-Time High

Silver price hits all-time high: देश में चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। 16 जनवरी को लगातार चौथे दिन तेजी के साथ चांदी ₹2,82,720 प्रति किलो पर पहुंच गई, जो अब तक का ऑल-टाइम हाई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज चांदी के भाव में ₹5,208 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Silver Price Hits All-Time High: चार दिन में चांदी ₹40 हजार महंगी

IBJA के आंकड़ों के अनुसार, 14 जनवरी को चांदी की कीमत 2,77,512 प्रति किलो थी। महज चार दिनों में चांदी करीब ₹40 हजार तक महंगी हो चुकी है। अचानक आई इस तेजी से बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है।

सोने में हल्की गिरावट, फिर भी ऊंचे स्तर पर

जहां चांदी में रिकॉर्ड तेजी बनी हुई है, वहीं सोने की कीमतों में तीन दिन की बढ़त के बाद आज हल्की गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना ₹298 गिरकर ₹1,41,717 प्रति 10 ग्राम पर खुला। हालांकि, 14 जनवरी को सोना ₹1,42,015 प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई स्तर तक पहुंच चुका है।

शहरों में रेट अलग क्यों होते हैं

IBJA द्वारा जारी सोने-चांदी के दामों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में रेट अलग नजर आते हैं। इन्हीं रेट्स के आधार पर RBI सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंक गोल्ड लोन की दरें तय करते हैं।

2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी

पिछले साल यानी 2025 निवेश के लिहाज से बेहद शानदार रहा। इस दौरान सोने की कीमत 75% बढ़ी, जबकि चांदी में 167% की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76,162 था, जो 31 दिसंबर 2025 को बढ़कर ₹1,33,195 हो गया। वहीं, चांदी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹2,30,420 प्रति किलो तक पहुंच गई।

Silver Price Hits All-Time High: सोने में तेजी के 3 बड़े कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती से डॉलर कमजोर हुआ, जिससे सोना खरीदना सस्ता पड़ा। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक तनाव के चलते निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश माना। साथ ही, चीन समेत कई देशों के रिजर्व बैंक भारी मात्रा में सोने की खरीद कर रहे हैं।

Silver Price Hits All-Time High: चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

चांदी की कीमतों में उछाल का बड़ा कारण सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV सेक्टर में बढ़ती इंडस्ट्रियल डिमांड है। इसके अलावा अमेरिका में टैरिफ का डर और सप्लाई रुकने की आशंका के चलते कंपनियां पहले से भारी स्टॉक जमा कर रही हैं।

Silver Price Hits All-Time High: असली चांदी पहचानने के आसान तरीके

असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती, उस पर रखी बर्फ तेजी से पिघलती है और उसमें किसी तरह की गंध नहीं होती। सफेद कपड़े से रगड़ने पर अगर काला निशान आए तो चांदी असली मानी जाती है।

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व