सिलतरा की फैक्ट्री में भीषण आग: अरविंद गद्दा इंडस्ट्रीज जलकर खाक, लाखों का नुकसान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
silatra-arvind-gadda-industries-major-fire

रिपोर्ट: हिमांशु पटेल

रायपुर: राजधानी के सिलतरा फेस-2 स्थित अरविंद गद्दा इंडस्ट्रीज में आज भीषण आग लग गई, जिसमें पूरा फैक्ट्री परिसर धुएं और लपटों से घिर गया। फैक्ट्री में गद्दे और फोम बनाने का कार्य होने के कारण वहां रखा कच्चा माल तेजी से आग पकड़ता चला गया, जिससे स्थितियाँ और गंभीर हो गईं।

आग की लपटों ने फैक्ट्री को पूरी तरह घेरा

आग लगते ही पूरे परिसर में धुआँ फैल गया और कुछ ही मिनटों में लपटें ऊँची उठने लगीं। फोम, गद्दे और अन्य ज्वलनशील सामग्री ने आग की तीव्रता को कई गुना बढ़ा दिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। फायर टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फोम में लगी आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

लाखों का नुकसान, मशीनें व कच्चा माल जलकर राख

आग लगने से फैक्ट्री में रखी मशीनें, कच्चा माल और तैयार सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

राहत की खबर: जनहानि नहीं

फैक्ट्री में आग लगने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई, यह सबसे राहत की बात है। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पूरा मामला सिलतरा चौकी क्षेत्र का है।

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकों्डा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के