कारगिल विजय दिवस पर शिवराज चौहान का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘राष्ट्रविरोध की भाषा बोल रही है कांग्रेस’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली/भोपाल: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से कारगिल विजय दिवस को लेकर संदेह और सवाल खड़े करती रही है, जिससे सेना के शौर्य का अपमान होता है।

शिवराज ने कहा, “मैं भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम को प्रणाम करता हूं। हमारे सैनिकों ने अपने त्याग और बलिदान से देश की रक्षा की, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि जब 2004 से 2009 तक केंद्र में यूपीए सरकार थी, तब कारगिल विजय दिवस तक को नजरअंदाज किया गया।”

कांग्रेस पर राष्ट्रविरोधी सोच का आरोप

चौहान ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कारगिल युद्ध पर यह कहकर सवाल उठाया था कि वह युद्ध एनडीए सरकार के दौरान लड़ा गया, तो फिर उसका उत्सव क्यों मनाया जाए? उन्होंने पूछा, “क्या युद्ध किसी सरकार के लिए लड़ा जाता है या राष्ट्र के लिए?”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने सिर्फ कारगिल ही नहीं, बल्कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे सैन्य अभियानों पर भी सवाल उठाए। विपक्ष करते-करते कांग्रेस अब देशविरोध की भाषा बोलने लगी है, जिसे पाकिस्तान अपने पक्ष में पेश करता है।”

राहुल गांधी को लेकर तीखी टिप्पणी

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने पहले इमरजेंसी, फिर सिख दंगों, ओबीसी और राफेल मामले पर माफी मांगी। हर बार जब वह कोई बयान देते हैं, उसके सालों बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ती है। अब तो लगता है माफी मांगना ही उनके भाग्य में है।”

चौहान ने यह भी पूछा कि कांग्रेस ने ओबीसी समुदाय के लिए क्या किया? और आरोप लगाया कि मंडल आयोग की रिपोर्ट को सबसे पहले कांग्रेस ने ही दबाया था।

कारगिल विजय दिवस पर सेना की वीरता को नमन करते हुए शिवराज चौहान ने कांग्रेस पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता अपनाने और सैन्य शौर्य को कम आंकने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ और माफी मांगने की आदत को लेकर भी तंज कसा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल