इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है। मुंबई के इस घरेलू टीम के लिए भारतीय टीम के कई दिग्गज भी खेल रहे हैं। जिसमें श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे शामिल है। मुंबई की टीम का मैच हाल ही में सर्विसेज के खिलाफ खेला गया। जिसमें शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव ने तुफानी बल्लेबाजी की।
शिवम दुबे ने जड़े 7 छक्के
ऑलराउंडर शिवम दुबे ने इस मैच में कमाल का कमबैक किया। उन्होंने 36 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 200 के करीब था। बीबीसीआई ने खुद उनके बैटिंग का वीडियो शेयर किया जो कि खूब वायरल हो रहा है।
Mumbai have set a target of 193 in front of Services 🎯
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 3, 2024
Suryakumar Yadav (70 off 46) and Shivam Dube (71*off 37) put on a solid 130-run stand!
Can Services chase it down? #SMAT | @IDFCFIRSTBank
Scorecard ▶️ https://t.co/fYSxpPPSvj pic.twitter.com/0KOJI9uxuy
सूर्या ने भी किया कमाल
वहीं, शिवम दुबे का साथ सूर्यकुमार यादव ने दिया। सूर्या ने 46 गेंदों में 70 रन की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। मुंबई के लिए अजिंक्य रहाणे ने 20 रन बनाएं तो वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 20 रनों की पारी खेली। मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। आखिरी के कुछ ओवरों में सर्विसेज के गेंदबाजों की खूब धुलाई की।
दलीप ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुए थे शिवम
बता दें, दलीप ट्रॉफी के दौरान शिवम दुबे चोटिल हो गए थे। यह उनके लिए कमबैक मैच था। फिट होकर वापस आने के बाद ये उनका पहला मैच था। उनकी इस धुरधंर पारी के बाद अब देखना ये होगा कि टीम इंडिया में उनकी वापसी कब होगी?