,

Sheikhpura Shop Clash: उधार न देने पर बाजार में बवाल, दुकान में घुसकर सामान तितर-बितर

Sheikhpura Shop Clash

Report by: Ranjan Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Sheikhpura Shop Clash: शेखपुरा जिले के शेखूपुर सराय थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में उधार को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि उधार देने से इनकार करने पर एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार की दुकान में घुसकर रखा सारा सामान नीचे गिरा दिया और जमकर तोड़फोड़ की।

Sheikhpura Shop Clash: सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

दुकान में हुई तोड़फोड़ और सामान बिखेरने की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि विवाद के बाद आरोपी दुकान के भीतर घुसकर जानबूझकर सामान गिराता है।

Sheikhpura Shop Clash: पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

Sheikhpura Shop Clash

पीड़ित दुकानदार काजल कुमारी ने रौशन कुमार और रौनक कुमार के खिलाफ शेखूपुर सराय थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में उधार को लेकर धमकी और तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया है।

Sheikhpura Shop Clash: पुलिस का बयान

शेखूपुर सराय थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से थाना में केस दर्ज हुआ है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Real Also: Bihar Development schemes : CM नीतीश कुमार ने सारण के लिए 537 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…