,

60 की उम्र में शाहरुख खान का खतरनाक अंदाज, फिल्म ‘किंग’ के फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल

60 की उम्र में शाहरुख खान का खतरनाक अंदाज, फिल्म ‘किंग’ के फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर किंग खान ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का पहला लुक और टाइटल टीज़र रिलीज कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही वायरल हो गया और फैंस ने अपने चहेते स्टार के इस नए अवतार को देखकर खुशी से झूम उठे।

फुल एक्शन मोड में नजर आए शाहरुख

1 मिनट 11 सेकंड के इस फर्स्ट लुक वीडियो में शाहरुख पूरी तरह एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। ग्रे शेड वाले बाल, आंखों पर चश्मा और चेहरे पर गुस्से का भाव—किंग खान का यह अंदाज अब तक के सबसे खतरनाक लुक्स में से एक माना जा रहा है। वीडियो में उनकी एनर्जी और स्टाइल देखकर साफ है कि उम्र ने सिर्फ आंकड़ा बदला है, जज्बा नहीं। 60 की उम्र में भी उनका स्वैग और स्टार पावर पहले की तरह बरकरार है।

‘सौ देशों में बदनाम… दुनिया ने दिया एक ही नाम – किंग’

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ओर से जारी इस वीडियो में लिखा गया है “सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम – किंग। इट्स शो टाइम।” इस लाइन के साथ वीडियो में शाहरुख का धाकड़ एंट्री शॉट दिखाया गया है जो दर्शकों में रोमांच भर देता है। फिल्म के निर्माता ने यह भी कंफर्म किया है कि ‘किंग’ साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे दिसंबर 2025 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है।

दो साल बाद होगी शाहरुख की वापसी

पिछले कुछ सालों में शाहरुख खान की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। साल 2023 में रिलीज हुई ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों ने एक हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया था। वहीं ‘डंकी’ ने करीब 500 करोड़ का कलेक्शन किया। साल 2024 और 2025 में शाहरुख की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, ऐसे में ‘किंग’ को उनकी ग्रैंड कमबैक फिल्म माना जा रहा है।

बेटी सुहाना के साथ पहली बार स्क्रीन पर नजर आएंगे

‘किंग’ फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प बात यह है कि इसमें शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। यह पहली बार होगा जब पिता-पुत्री की यह जोड़ी एक साथ किसी फिल्म में नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है और कहा जा रहा है कि इसकी कहानी दमदार एक्शन और इमोशनल टच से भरी होगी।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…