ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: गर्भवती महिला को घर से उठाकर ले गए हथियारबंद बदमाश, फायरिंग और मारपीट से मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Arvind Chouhan, Edit: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: तिघरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्जा में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दो दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया और वहां मौजूद परिजनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर माता-पिता, चाचा और दादी के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर घर से गर्भवती महिला श्रीमती अंजू गुर्जर को जबरन उठा ले गए। पीड़िता के पति गिर्राज गुर्जर ने बताया कि अचानक आधी रात करीब दो दर्जन से अधिक बदमाश घर के बाहर आ धमके। बदमाशों ने पहले चारों ओर से घर को घेर लिया और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घुसपैठ करने के बाद उन्होंने परिजनों को बुरी तरह पीटा और अंजू (जो नौ महीने की गर्भवती है) को उठा ले गए।

गिर्राज ने बताया कि इस वारदात के पीछे इनामी बदमाश योगी उर्फ योगेंद्र सिंह गुर्जर का हाथ है। बताया जा रहा है कि योगी पहले भी अंजू से शादी करना चाहता था, लेकिन अंजू ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इसके बाद योगी ने अंजू की सगाई के दौरान भी फायरिंग की थी, जिसके चलते उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। गिर्राज और अंजू की शादी को एक साल भी नहीं हुआ था, और अब यह घटना उनके परिवार को झकझोर गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चार लोग घायल पाए गए। डॉक्टरों के अनुसार, चारों घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। इनामी बदमाश योगी गुर्जर और उसके साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश खुलेआम हथियारों के साथ घूम रहे थे और किसी ने भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं की। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अंजू गुर्जर की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास जारी हैं।

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित