Sensational Gangrape and Murder: ग्वालियर में दरिंदगी की हदें पार: भिंड से लापता नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल से जलाया शव; 3 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sensational Gangrape and Murder:

Report: Arvind Chouhan

Sensational Gangrape and Murder: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक रूह कंपा देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुप्तेश्वर पहाड़ी पर नवग्रह मंदिर के पास एक सूनसान इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मृतका की पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित वारदात में शामिल उसके दो अन्य दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की शिनाख्त भिंड जिले से लापता हुई एक छात्रा के रूप में की गई है।

Sensational Gangrape and Murder: 28 मई को भिंड से लापता हुई थी नाबालिग छात्रा

यह पूरा मामला मूल रूप से भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। यहाँ रहने वाली 15 साल की एक नाबालिग छात्रा बीते 28 मई को अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने घर के सामान की तलाशी ली, जहाँ उन्हें मौ के ही रहने वाले रामू गुर्जर नाम के युवक का मोबाइल नंबर मिला। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर मौ थाना पुलिस ने 28 मई को ही रामू गुर्जर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

किरण अहिरवार,सीएसपी, ग्वालियर

Sensational Gangrape and Murder: पुलिस हिरासत में आते ही मुख्य आरोपी ने उगला खौफनाक सच

भिंड की मौ थाना पुलिस ने जब तकनीकी सर्विलांस के आधार पर मुख्य आरोपी रामू गुर्जर को दबोचा, तो उसने जो सच कबूला उसे सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। रामू ने बताया कि वह नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ग्वालियर ले आया था। यहाँ उसने ग्वालियर के रहने वाले अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गुप्तेश्वर पहाड़ी के सूनसान इलाके में वारदात को अंजाम दिया। तीनों ने पहले पीड़िता के साथ सामूहिक अनाचार किया और पोल खुलने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया।

Sensational Gangrape and Murder: घटनास्थल से अधजला शव बरामद, ग्वालियर से दो सह-आरोपी भी दबोचे

मुख्य आरोपी के कबूलनामे के बाद मौ थाना पुलिस तुरंत ग्वालियर पहुंची और स्थानीय जनकगंज थाना पुलिस को साथ लेकर गुप्तेश्वर पहाड़ी स्थित नवग्रह मंदिर के पास पहुंची। पुलिस ने निशानदेही पर मौके से पीड़िता का अधजला शव बरामद कर उसे अपनी कस्टडी में लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल रामू के दोनों दोस्तों— अरुण कुशवाह (निवासी सिकंदर कम्पू, ग्वालियर) और गौरव कुशवाह (निवासी लक्ष्मीगंज, ग्वालियर) को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

Sensational Gangrape and Murder: जीरो पर केस दर्ज कर डायरी भिंड पुलिस को सौंपी, पूछताछ जारी

पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी रामू गुर्जर युवती को साथ लाया था, जहाँ उसने और अरुण कुशवाह ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि गौरव इस पूरी साजिश और वारदात में उनका मददगार रहा। ग्वालियर की जनकगंज थाना पुलिस ने इस जघन्य मामले में ‘जीरो पर कायमी’ (जीरो एफआईआर) दर्ज कर वैधानिक औपचारिकताएं पूरी की हैं और केस डायरी को अग्रिम कार्रवाई के लिए मौ थाना (भिंड) पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में और इजाफा कर आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Read this: Lebanon पर हमले बढ़े तो जवाब देगा ईरान, इजरायल को खुली चेतावनी; क्षेत्र में फिर बढ़ा तनाव

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को