,

मऊगंज: गडरा गांव में सनसनी, एक ही घर में फांसी पर लटकती मिली तीन लाशें

Sensation in Gadra village of Mauganj

हत्या या आत्महत्या? परिजनों की CBI जांच की मांग

रिपोर्ट- विजय तिवारी, by: vijay nandan

मऊगंज, गडरा गांव: मऊगंज के गडरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही घर में तीन लोगों की फांसी पर लटकती लाशें मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है और वे इसकी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

यह वही गांव है, जो कुछ समय पहले एएसआई रामचरण गौतम और शनि द्विवेदी की हत्या को लेकर चर्चा में आया था। अब एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजनों का आरोप – ‘ये आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है’

घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की कोशिश में पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को ले जाने से रोकने की कोशिश की, महिलाएं पुलिस की गाड़ियों के सामने लेट गईं। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, जांच जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर कलेक्टर, एसपी और फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और जांच जारी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, लेकिन परिजन इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं।

राजनीतिक बयानबाजी तेज, सीबीआई जांच की मांग

घटना पर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्षी नेताओं ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा,
“गांव में लगातार हत्याएं हो रही हैं और पुलिस लापरवाह बनी हुई है। प्रशासन को जल्द से जल्द सच्चाई सामने लानी होगी।”

वर्तमान विधायक प्रदीप पटेल बोले,
“हम इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे, ताकि सच सामने आ सके।”

क्या मिलेगा न्याय या दब जाएगा मामला?

गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस गुत्थी को सुलझा पाती है या यह मामला भी पहले की घटनाओं की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

ये भी पढ़िए: मैनपुरी: अवैध असलहों के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

आज का राशिफल 5 अप्रैल 2025: सभी 12 राशियों का हाल जानें

Gold Silver Rate: ₹1,54,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी ₹2,40,100 किलो, देखें आज का भाव

Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों

Asian Games फाइनल में भारत ने बनाए 216 रन, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास; 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला

भारत की UNSC स्थायी सदस्यता को चार यूरोपीय देशों का समर्थन, V4 बैठक में बनी सहमति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने की

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पंचायत की ‘मां’ से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से