इजरायली एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह का वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद अली जमौल मारा गया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

यरुशलम – इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर मोहम्मद अली जमौल को एक एयरस्ट्राइक के जरिए मार गिराया है। इजरायली सेना के अनुसार, यह कार्रवाई लेबनान के डेर अल-ज़हरानी इलाके में की गई।

आईडीएफ ने दी जानकारी
IDF ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मोहम्मद अली जमौल हिजबुल्लाह के शाक़िफ़ क्षेत्र में रॉकेट यूनिट का कमांडर था। उस पर इज़रायली नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ कई रॉकेट हमलों को अंजाम देने का आरोप था।

तेल अवीव पर हमलों का मास्टरमाइंड
जमौल को पिछले कुछ महीनों में इजरायल पर हुए कई हमलों का मास्टरमाइंड माना जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हाल ही में दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकी नेटवर्क को फिर से मजबूत करने की कोशिशों में लगा हुआ था। IDF ने बताया कि उसकी गतिविधियाँ इज़रायल और लेबनान के बीच की संधियों का स्पष्ट उल्लंघन थीं।

IDF का सख्त संदेश
IDF ने इस ऑपरेशन के जरिए यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर खतरे का मुंहतोड़ जवाब देगा। सेना ने कहा कि जब तक हिजबुल्लाह जैसे संगठन इजरायल की सुरक्षा को खतरे में डालने की कोशिश करते रहेंगे, तब तक उनका सफाया किया जाता रहेगा।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार