,

SDM थप्पड़ कांड: आरोपी नरेश मीणा गिरफ्तार, समर्थकों ने किया चक्काजाम, 10 पुलिस कर्मी घायल

tonk thappad kand

राजस्थान के टोंक में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी नरेश मीणा को गिरफ्तार करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। पुलिस ने मीडिया के सामने ही नरेश मीणा को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी नरेश मीणा पहले सरेंडर से इंकार करता रहा। आरोपी का कहना था कि, पहले उसकी मांग पूरी की जाए उसके बाद वो सरेंडर करेगा,  लेकिन पुलिस बल के कारण आरोपी ने सरेंडर कर दिया। नरेश मीणा ने कहा कि, वो डरेंगे नहीं, पीछे नहीं हटेंगे।

आरोपी के समर्थकों ने किया विरोध

नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थकों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। समर्थकों ने हाईवे जाम करते हुए, पत्थरबाज़ी की। इस दौरान पुलिस और नरेश मीणा के समर्थकों के बीच ज़ोरदार झड़प हुई। नरेश के समर्थकों ने सड़कों पर ट्रक के टायर रखकर आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों से झड़प के दौरान 10 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।

 क्या है पूरा मामला

राजस्थान के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा का एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो एसडीएम को थप्पड़ मारते नज़र आ रहे थे। मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। नरेश देवली उनियारा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी थे। उन्होंने एसडीएम पर फर्ज़ी मतदान करवाने का आरोप लगाया, जिस दौरान दोनों के बीच झूमाझटकी हुई।

एसडीएम को थप्पड़ मारने पर कितनी सज़ा

भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 के तहत अगर कोई शख्स किसी सरकारी कर्मचारी पर ड्यूटी के दौरान हाथ उठाता है तो, दोषी को दो साल की जेल, जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…