1 करोड़ 15 लाख की लागत से बना एसडीएम कार्यालय भवन सालभर में जर्जर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
SDM office building constructed at a cost of 1 crore 15 lakhs has become dilapidated in a year

निर्माणकार्य में लापरवाही का मामला

बड़ामलहरा (मध्यप्रदेश): सरकारी भवनों के निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग के चलते करोड़ों रुपये की लागत से बने सरकारी ढांचे महज कुछ ही समय में जर्जर हो रहे हैं। ताजा मामला बड़ामलहरा तहसील का है, जहां 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बना एसडीएम कार्यालय भवन महज एक साल में ही बदहाल हो गया है।

अगस्त 2024 में इस भवन का उद्घाटन तत्कालीन कलेक्टर संदीप जी. आर. द्वारा किया गया था, लेकिन एक साल के भीतर ही इसकी दीवारों में दरारें आ गई हैं, प्लास्टर उखड़ने लगा है और फर्श की टाइल्स टूट चुकी हैं। इससे साफ है कि भवन निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती गई है और गुणवत्ता से समझौता किया गया है।

ठेकेदारों की मनमानी, प्रशासन लापरवाह

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ठेकेदारों द्वारा सरकारी निर्माण कार्यों में लगातार लापरवाही बरती जा रही है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। जब एक उच्चाधिकारी कार्यालय का भवन ही इतनी जल्दी खराब हो सकता है, तो अन्य सरकारी इमारतों की हालत कैसी होगी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में सरकारी भवनों में सीमेंट ईंटों का अधिक उपयोग किया जा रहा है, जिससे उनकी गुणवत्ता कमजोर हो रही है। सीमेंट ईंटों के फूलने से दीवारों में दरारें आ रही हैं और निर्माण कार्य जल्द ही कमजोर हो जाता है।

भ्रष्टाचार की बू, ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग

क्षेत्रीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह महज एक साल में जर्जर हो गया। लोगों का कहना है कि जब प्रशासन के उच्चाधिकारियों के दफ्तर का यह हाल है, तो अन्य सरकारी इमारतों की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है।

प्रशासन ने दिए मरम्मत के निर्देश

इस मामले में एसडीएम जे. एस. पटेल ने कहा, “एसडीएम कोर्ट भवन के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। दीवारों में दरारें आ गई हैं, टाइल्स टूट चुकी हैं और प्लास्टर उखड़ रहा है। इस संबंध में कार्यपालन यंत्री (पीआईयू) को पत्राचार किया गया है और निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार से जल्द से जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।”

जनता की मांग: दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल मरम्मत करवाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में भी इसी तरह सरकारी भवनों के निर्माण में अनियमितताएं होती रहेंगी।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है और क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई होती है या नहीं।

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व