मुरैना में स्कूल संचालक का गजब कारनामा: छात्र की जगह पिता का ऑनलाइन एडमिशन, तीन महीने से परेशान परिवार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

मुरैना, मध्य प्रदेश: जिले के जौरा कस्वे क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की लापरवाही ने एक छात्र और उसके परिवार की जिंदगी पर गहरा असर डाल दिया है। मामला ऑनलाइन एडमिशन का है, जिसमें स्कूल संचालक ने छात्र के बजाय उसके पिता का नाम ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म में डाल दिया।

गलती कब और कैसे हुई

जानकारी के अनुसार, जौरा कस्वे निवासी रोहित पाराशर ने अपने बेटे तनिष्क पाराशर को वर्ष 2022 में सम्राट इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 6 में एडमिशन कराया। 5वीं कक्षा तक सभी कागजात सही थे, लेकिन कक्षा 6 में स्कूल प्रशासन ने तनिष्क की जगह उसके पिता रोहित की समग्र आईडी फीड कर दी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसके बावजूद तीन साल तक—कक्षा 6, 7 और 8 में—इस गलती को न तो किसी शिक्षक ने देखा और न ही स्कूल संचालक को इसका पता चला।

एडमिशन में अड़चन और परिवार की परेशानी

कक्षा 8 की पढ़ाई पूरी होने के बाद जब रोहित पाराशर बेटे की टीसी लेकर दूसरे स्कूल में एडमिशन कराने पहुंचे, तब यह चौंकाने वाली गलती सामने आई।

स्कूल संचालक से इस गलती को सुधारने की मांग करने पर रोहित को न केवल अनसुना किया गया, बल्कि उन्हें भगा दिया गया। इसके कारण उनके बेटे का आगे का एडमिशन नहीं हो पा रहा है, जिससे छात्र का भविष्य संकट में है।

रोहित पाराशर पिछले तीन महीनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई।

जनसुनवाई में परिवार की गुहार

आज रोहित अपनी परेशानी लेकर जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को पूरी कहानी बताई और अपनी पीड़ा साझा की। रोहित ने कहा कि स्कूल की इस लापरवाही की वजह से उनके बेटे की पढ़ाई बाधित हो रही है और वह चाहते हैं कि यह गलती तुरंत सुधारी जाए।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक