मेरठ मामले से डरे पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी, जानें पूरा मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Scared of the Meerut case, the husband got his wife married to her lover, know the whole story

लोकेशन: फर्रुखाबाद | रिपोर्ट: सरताज हुसैन

फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील परिसर में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। मामला कम्पिल थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर खास का है, जहां की निवासी वैष्णवी पुत्री यादराम का विवाह वर्ष 2023 में पटियाली थाना क्षेत्र के राहुल पुत्र भंवर सिंह से हुआ था।

शादी के बाद वैष्णवी और राहुल के बीच लगातार विवाद होते रहे। वैष्णवी अधिकतर समय अपने मायके में ही रहने लगी। इसी दौरान यह सामने आया कि वैष्णवी का प्रेम-प्रसंग अपने ही गांव के युवक मनोज से चल रहा है। जब पति राहुल को इसकी जानकारी हुई तो उसने पत्नी से स्पष्ट रूप से बातचीत की। पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और प्रेमी मनोज के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई।

राहुल ने पत्नी के परिजनों से इस विषय में बात की और आपसी सहमति से यह फैसला लिया गया कि वैष्णवी की शादी उसके प्रेमी से कर दी जाए। हाल ही में कायमगंज तहसील परिसर में, वैष्णवी की शादी मनोज से की गई। इस विवाह में वैष्णवी की माता और उसके पति राहुल दोनों मौजूद रहे। यह दृश्य देखने के लिए वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे।

शादी के बाद वैष्णवी अपने प्रेमी व अब पति मनोज के साथ खुशी-खुशी उसकी ससुराल चली गई। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि बदलते सामाजिक परिदृश्य में रिश्तों को निभाने के तरीके भी कितनी तेजी से बदल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मेरठ और औरैया में हाल ही में हुए दंपत्तियों से जुड़े विवादित और हिंसात्मक मामलों को देखते हुए राहुल ने यह कदम उठाया, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो।

आज का राशिफल: 10 अप्रैल 2025 – किस राशि वालों का चमकेगा भाग्य?

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान