SBI PO Admit Card 2025: प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट ऐसे करें कार्ड डाउनलोड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
sbi bank

भारतीय स्टेट बैंक (SBI), 600 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों के लिए भर्ती परीक्षा का प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा 8 और 15 मार्च 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार SBI करियर पोर्टल से 3rd या 4th सप्ताह फरवरी 2025 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


SBI PO भर्ती विवरण

भर्ती एजेंसी: भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
पद का नाम: प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
विज्ञापन संख्या: CRPD/ PO/ 2024-25/ 22
कुल पद: 600
एडमिट कार्ड स्थिति: शीघ्र जारी किया जाएगा
एडमिट कार्ड रिलीज तिथि: 3rd या 4th सप्ताह फरवरी 2025 से
प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: 8 और 15 मार्च 2025
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक: sbi.co.in/careers
हेल्पलाइन नंबर: 022 22820427
ईमेल ID: crpd@sbi.co.in


SBI PO एडमिट कार्ड 2025 निर्देश

उम्मीदवारों को अपनी प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड और “अक्वेंट योरसेल्फ बुकलेट” डाउनलोड करना होगा। यह डाउनलोड उम्मीदवार के रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि के माध्यम से किया जा सकता है। कोई भी हार्ड कॉपी पोस्ट द्वारा नहीं भेजी जाएगी।

मुख्य परीक्षा के समय, उम्मीदवार को अपनी प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर (प्रमाणित पहचान प्रमाण के साथ) और मुख्य परीक्षा कॉल लेटर के साथ आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे।


SBI PO परीक्षा पैटर्न 2025

चयन प्रक्रिया:
SBI PO भर्ती तीन चरणों में संपन्न होगी:

चरण-1: प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंक का वस्तुनिष्ठ परीक्षण ऑनलाइन आयोजित होगा। परीक्षा में कुल तीन सेक्शन होंगे:

टेस्ट का नामप्रश्नों की संख्याअंकसमय
अंग्रेजी भाषा404020 मिनट
मात्रात्मक क्षमता303020 मिनट
तार्किक क्षमता303020 मिनट
कुल1001001 घंटा

चरण-2: मुख्य परीक्षा (Main Examination)

मुख्य परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी और इसमें 200 अंक का वस्तुनिष्ठ परीक्षण और 50 अंक का वर्णनात्मक परीक्षण होगा।

वस्तुनिष्ठ परीक्षा:

  • कुल 4 सेक्शन होंगे, और प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया जाएगा।
टेस्ट का नामप्रश्नों की संख्याअंकसमय
तार्किक एवं कंप्यूटर अभिरुचि406050 मिनट
डेटा विश्लेषण एवं विवेचन306045 मिनट
सामान्य जागरूकता / अर्थव्यवस्था/ बैंकिंग ज्ञान606045 मिनट
अंग्रेजी भाषा402040 मिनट
कुल1702003 घंटे

वर्णनात्मक परीक्षा:

  • संचार कौशल: (ईमेल, रिपोर्ट, स्थिति विश्लेषण और संक्षिप्त लेखन) – 50 अंक, 30 मिनट

कुल: 250 अंक


SBI PO एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें

SBI PO एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित सरल कदम उठाएं:

  1. सबसे पहले SBI करियर लिंक खोलें।
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर “SBI Probationary Officers (POs) Online Examination Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर भेज दिया जाएगा।
  4. यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि सही से भरें।
  5. कैप्चा कोड ध्यान से भरें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

SBI PO एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक

  • प्री परीक्षा प्रशिक्षण सामग्री डाउनलोड करें: यहां क्लिक करें
  • प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: लिंक जल्द सक्रिय होगा
  • विज्ञापन डाउनलोड करें: यहां क्लिक करें

Ye Bhi Pade –अरुणाचल में ईसाई समुदाय की भूख हड़ताल: APFRA कानून के खिलाफ बड़ा विरोध

MP Youth Year : वर्ष- 2027 होगा युवाओं के नाम ,युवा शक्ति को नई उड़ान देने की तैयारी

MP Youth Year : 'युवा वर्ष' में रहेगा रोजगार-स्टार्टअप पर फोकस,युवाओं के

Rajya Sabha बीजेपी प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे साथ

Rajya Sabha: नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने किया दर्शन-पूजन, वरिष्ठ नेतृत्व

Hidden Number Puzzle: एक ही चित्र में लोग देख रहे अलग-अलग अंक

Hidden Number Puzzle: सोशल मीडिया पर एक नया Hidden Number Puzzle तेजी