सतनामी समाज का विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Satnami community protests

रिपोर्टर: संजू जैन
BY- ISA AHMAD

बेमेतरा जिले में सोमवार को सतनामी समाज ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयूमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के खिलाफ बड़ा कदम उठाया। समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक के नाम एडिशनल एसपी ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्यवाही की मांग की।

कलेक्ट्रेट गेट पर जुटी भीड़

सतनामी समाज के अविनाश धृतरालहरें के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और कहा कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो 8 अक्टूबर को उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस को सौंपे गए दो ज्ञापन

एडिशनल एसपी ज्योति सिंह ने जानकारी दी कि सतनामी समाज की ओर से कुल दो ज्ञापन सौंपे गए हैं—

  1. भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
  2. थाना थानखम्हरिया क्षेत्र में एक आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार