Report by: Avinash Srivastav, Edit by: Priyanshi Soni
Sasaram News: रोहतास जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आगमन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 24 जनवरी को वे जिला मुख्यालय सासाराम पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत भव्य अभिनंदन समारोह के साथ किया जाएगा। यह समारोह शहर के बाल विकास स्कूल के समीप मैदान में आयोजित होगा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों और बाजारों में स्वागत व अभिनंदन के बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे पूरे शहर में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है।
Sasaram News: कार्यकर्ताओं का सम्मान, पार्टी में बढ़ेगा मनोबल

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने बताया कि समारोह का आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हाल ही में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया था कि चुनाव में मिली सफलता का असली श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। इसी सोच के तहत यह अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत हो सके।
Sasaram News: भव्य मंच और तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं का रखा गया ध्यान
समारोह स्थल को भव्य और आकर्षक रूप देने की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। मंच, साज-सज्जा, सुरक्षा और कार्यकर्ताओं की सुविधा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि यह अभिनंदन समारोह ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होगा, जो आने वाले समय में संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा।
यह खबर भी पढ़ें: Munger News: मुंगेर में पूर्व विधायक के भाई का ट्रैक्टर चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात





