दिल्ली सोमवार को केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक को नया गर्वनर मिल गया है। बता दें कि वर्तमान गर्वनर शक्तिकांत दास का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जिसके चलते केन्द्रीय कैबिनेट ने संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक का गर्वनर नियुक्त किया है। जानकारी के मुताबिक संजय मल्होत्रा 11 दिसम्बर को गर्वनर के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
Appointments Committee of the Cabinet has appointed Revenue Secretary Sanjay Malhotra as the next Governor of the Reserve Bank of India for a three-year term from 11.12.2024 pic.twitter.com/4UfunEGEuH
— ANI (@ANI) December 9, 2024
11 दिसंबर को लेंगे चार्ज
वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। जानकारी के मुताबिक संजय बुधवारए 11 दिसंबर को नए गवर्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि संजय 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए हुई है। वर्तमान में वह रेवेन्यू सचिव का पदभार संभाल रहे हैं।
कौन हैं संजय मल्होत्रा?
संजय मल्होत्रा के पास फाइनेंस, पावर, आईटी, टैक्सेशन और माइन्स समेत अलग-अलग सेक्टर में 33 साल से अधिक ना अनुभव है। उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर वरिष्ठ भूमिकाओं में काम किया है।अपनी रणनीतिक सोच के लिए जाने जाने वाले मल्होत्रा पहले राज्य संचालित आरईसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाल चुके हैं। बता दें कि मल्होत्रा की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण चुनौतियों और सुधारों से गुजर रही है।





