संघ शताब्दी वर्ष – भोपाल विभाग में निकलेंगे 373 पथ संचलन, डेढ़ लाख से अधिक स्वयंसेवक होंगे शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Aakash Sen

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस विजयादशमी पर अपना शताब्दी वर्ष पूरा कर रहा है। इस वर्ष में संघ ने पूरे साल के लिए कार्यक्रम तय किए हैं। जिसमें स्वयंसेवकों का सबसे पहला कार्यक्रम पथ संचलन है, जो इस बार बस्ती और मंडल स्तर पर निकाले जाएंगे। भोपाल विभाग में 373 स्थानों पर पथ संचलन निकाले जाने की योजना है, जिनमें लगभग डेढ़ लाख स्वयंसेवक शामिल होंगे। यह पथ संचलन 2 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक निकाले जाएंगे।
संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत 5 जिलों में 26 नगर और 6 खंड आते हैं। इनके अंतर्गत 279 बस्ती और भोपाल विभाग के ग्रामीण क्षेत्र में 94 मंडल (प्रत्येक मंडल में 8-10 गांव) शामिल हैं। संघ शताब्दी वर्ष में इन्हीं बस्ती और मंडल स्तर 373 पर संचलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक पंथ संचलन स्थान पर 300 से 500 की संख्या के स्वयंसेवक सम्मिलित होकर संचलन निकालने की तैयारी कर रहे हैं। संघ शताब्दी वर्ष में नए नए स्वयंसेवक भी बड़ी संख्या में तैयार हो रहे हैं। करीब 700 टोली इस कार्य में जुटी है। अभी भोपाल विभाग में 70 से 80 हजार स्वयंसेवकों की सूची पूर्व से है। लेकिन संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम से अब तक भोपाल विभाग में 70 हजार से अधिक नयी गणवेश लेकर इतने नए स्वयंसेवक जुड़ चुके हैं। यह क्रम अभी जारी है।

पुराने स्वयंसेवक उत्साहित :
संघ शताब्दी वर्ष के इस बड़े अभियान से पुराने स्वयंसेवक उत्साहित हैं। विभाग संघचालक श्री सोमकांत उमालकर ने बताया कि अधिक से अधिक नये स्वयंसेवक संघ से जुड़ सकें, इसके लिए दो माह से तैयारी चल रही है। भोपाल के सभी क्षेत्रों में स्वयंसेवक टोली बनाकर घर–घर जा रहे हैं और नये लोगों को संघ से जोड़ रहे हैं। स्वयंसेवकों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि संघ शताब्दी वर्ष से समाज में उत्साह और सकारात्मक वातावरण बन गया है।

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,