Report by: Laxman Kurrey
Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में सरपंच पति गोपाल दास महंत की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सरपंच पति शिकायतकर्ता के घर में घुसकर विवाद कर रहे हैं।
Sakti: शिकायत का कारण, अवैध मिट्टी खुदाई और डंपिंग
शिकायतकर्ता धनुषगीर गोस्वामी ने सरपंच पति पर अवैध मिट्टी खुदाई, बोर और मनरेगा तालाब में राखड़ डालने की शिकायत की थी। मामला अवैध डस्ट और राखड़ डंपिंग से जुड़ा हुआ है।
Sakti: धमकियों और डराने का आरोप
शिकायत के बाद सरपंच पति और उनके सहयोगियों पर धमकी देने और डराने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने जैजैपुर थाना, कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी है।
Sakti: मारपीट, चाकूबाजी और सोशल मीडिया धमकियां
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सरपंच पति और उनके सहयोगियों ने मारपीट, चाकूबाजी और गोली-बंदूक से धमकाया। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ धमकाने वाले कमेंट किए गए।
Sakti: परिवार में फैल गया डर का माहौल
घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय का माहौल बन गया है। मामले में पुलिस से जांच कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
read also: Rohtas: किसानों को मिली राहत, मुखिया की अनुमति से नीलगाय मारने की मिलेगी इजाजत





