,

Sakti Accident Update: सक्ति हादसे पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान, जांच के आदेश और कांग्रेस पर साधा निशाना

Sakti Accident Update

Sakti Accident Update: रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सक्ती में हुए भीषण हादसे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद आसपास के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया था, जिससे घायलों को तत्काल इलाज मिल सके।

Sakti Accident Update: मंत्री के अनुसार इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 मजदूर घायल हुए हैं। राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी जांच के निर्देश दिए हैं। सरकार द्वारा घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए राहत पैकेज की घोषणा भी कर दी गई है।

Sakti Accident Update: 14 की मौत, 35 घायल-सरकार ने दंडाधिकारी जांच शुरू की, पीड़ितों को राहत पैकेज

Sakti Accident Update: कांग्रेस द्वारा न्यायिक जांच की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री जायसवाल ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी केवल बयानबाजी कर रही है और उसका “चैप्टर अब बोरिंग हो चुका है।” साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले ढाई साल से अपनी कार्यकारिणी तक सही तरीके से नहीं बना पाई है और उसकी कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं है।

Sakti Accident Update: कांग्रेस पर बयानबाजी का आरोप, किसानों के लिए फॉर्मर ID अनिवार्य करने की घोषणा

Sakti Accident Update: इसके अलावा मंत्री ने किसानों के लिए एक नई व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब यूरिया और खाद खरीदने के लिए किसानों को फॉर्मर ID बनानी होगी। राज्य में सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन किया गया है, जिसके तहत कृषक ID से धान खरीदी और खाद वितरण में पारदर्शिता लाई जाएगी। सरकार का दावा है कि इससे किसानों को सीधे लाभ मिलेगा और व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी।

read also: Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…