,

उन्नाव में साक्षी महाराज का बयान – “योगी सरकार में अपराधियों की नहीं खैर”

- Advertisement -
Ad imageAd image

पत्रकार: अनमोल श्रीवास्तव


उन्नाव में “यूपी भारत का ग्रोथ इंजन” विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निराला प्रेक्षागृह में हुआ, जिसमें राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और बीजेपी सांसद साक्षी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान, साक्षी महाराज ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और योगी सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही।

योगी सरकार में अपराध पर लगाम – साक्षी महाराज

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा,
“अब प्रदेश में कोई अपराधी सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। योगी सरकार की कार्रवाई पूरे देश में एक मिसाल बन चुकी है।”

उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में अपराधियों को खुली छूट थी, लेकिन अब अपराधी जेल में हैं, दंगे रुक गए हैं, व्यापार और विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं।

सपा पर साधा निशाना

साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में पत्रकारों पर हमले होते थे, माफिया बेखौफ घूमते थे और अपराध का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि सपा शासन के दौरान ‘बंद दुकान तुम्हारी, गोली दुकान हमारी’ जैसे नारे लगाए जाते थे

वहीं, सपा सांसद लालजी सुमन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने का कोई फायदा नहीं है। विपक्ष को बेवजह आलोचना करने के बजाय जनता के विकास के बारे में सोचना चाहिए।

अपर्णा यादव का बयान – योगी सरकार में महिलाओं का सशक्तिकरण

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी योगी सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन पूरे देश के लिए एक मिसाल बना है

उन्होंने कहा कि योगी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में कई योजनाओं को लागू किया गया है।

औरंगजेब पर बड़ा बयान

अपर्णा यादव ने कहा कि औरंगजेब की क्रूरता को सभी जानते हैं और ऐसे व्यक्ति का महिमामंडन करना सही नहीं है। भारत के सनातन धर्म को ऐसे शासकों का गुणगान करने की कोई जरूरत नहीं

कार्यक्रम में विकास पर जोर

इस कार्यक्रम में यूपी को भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। योगी सरकार की नीतियों, कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं को भी विस्तार से बताया गया।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 घंटे में 55 वारंटी गिरफ्तार…यह भी पढ़े

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर