इस चाकू ने हुआ था सैफ पर हमला, 2MM दूरी से बची जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Saif was attacked with this knife, his life was saved from a distance of 2mm

गुरुवार की रात सैफ अली खान के घर में अज्ञात शख्स ने घुसकर उन पर हमला किया था। चाकू से एक्टर को निशाना बनाया गया था। लगातार 6 बार एक्टर के शरीर पर वार किए गए, जिसमें एक्टर के शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें भी आई थीं। अब इस वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए धारदार चाकू की झलक सामने आई है। इस चाकू सैफ अली खान के शरीर से निकाला गया है, जिसकी तस्वीर लीलावती अस्पताल प्रशासन ने सार्वजनिक की है। सामने आई तस्वीर में पूरा चाकू नजर नहीं आ रहा है, लेकिन इसका एक टुकड़ा जो एक्टर के शरीर में अस्पताल पहुंचने तक फंसा रहा उसे निकाल लिया गया है।

इसी चाकू का हुआ था इस्तेमाल

सामने आई तस्वीर में आप चाकू के आगे वाला धारदार नोकीला भाग देख सकते हैं। हमले के दौरान ये टूटकर एक्टर की पीठ में फंसा रह गया था और वो इसके साथ ही जैसे-तैसे खून से लथपथ लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। इसे सर्जरी के बाद लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने निकाला है। ये धारदार चाकू एक्टर की रीढ़ की हड्डी से सिर्फ 2 मिलीमीटर की दूरी पर ही फंसा था, जिससे एक्टर की जान को खतरा था। इसके साथ ही एक्टर को इसके चलते पैरालिसिस होने का भी खतरा बना हुआ था। फिलहाल अब एक्टर के शरीर से इसे पूरी तरह निकाल दिया गया और वो सेफ हैं। इसी चाकू से एक्टर ने 6 वार किए थे, जिसमें से दो काफी गंभीर थी। रीढ़ की हड्डी के अलावा गर्दन और हाथ पर भी यही चाकू घोंपी गई थी।

कुछ इस तरह हुआ था हमला

एक्टर की मेड और मौके पर मौजूद चश्मदीद अरियामा अपना बयान देने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची थीं, जहां उन्होंने कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि घर में घुसे शख्स से उसकी नीयत पूछी गई तो उसने कहा कि उसे एक करोड़ चाहिए। अरियामा ने अपने बयान में बताया कि उसे बाथरूम के पास अचानक कोई परछाई नजर आई। उन्हें लगा कि करीना वहां है, लेकिन बाद में शक हुआ और वो वहां गई तो उन्हें पकड़ लिया और खामोश रहने को कहा। इसी बीच दूसरी मेड और सैफ भी आ गए। तभी हमलावर ने सैफ पर अटैक कर दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल