Report by: Ratna Mishra, Edit by: Priyanshi Soni
Saharsa News: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भेरधरी के समीप एक ईंट भट्ठे के पास से वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर का रेस्क्यू किया है। विभाग को सूचना मिली थी कि यहां मोरों को अवैध रूप से संरक्षित कर रखा गया है, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
Saharsa News: एक नर और चार मादा मोर शामिल

रेस्क्यू किए गए मोरों में कुल पांच पक्षी शामिल हैं, जिनमें एक नर और चार मादा मोर बताए जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी मोर सुरक्षित अवस्था में पाए गए।
Saharsa News: वन विभाग कर रहा आगे की कार्रवाई
फिलहाल सभी मोरों को वन विभाग के कार्यालय लाया गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Read also: Bhagalpur News: माघी पूर्णिमा पर बरारी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम





