Sagar News : जैसीनगर में 38 करोड़ से बने सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ, निजी स्कूलों से बेहतर सुविधाएं: मंत्री राव उदयप्रताप सिंह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sagar News

सागर, सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय का भव्य शुभारंभ स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Sagar News : निजी स्कूलों से बेहतर होंगी सांदीपनि विद्यालय की व्यवस्थाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में संचालित सांदीपनि विद्यालय किसी भी निजी स्कूल से कम नहीं होंगे। यहाँ छात्रों को अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब, डिजिटल लर्निंग हब, पुस्तकालय, खेल परिसर, निःशुल्क कोचिंग, करियर काउंसलिंग और परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Sagar News : सुरखी विधानसभा को मिली बड़ी सौगात

मंत्री उदयप्रताप सिंह ने सुरखी और बिलहरा में नए सांदीपनि विद्यालय खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मांग पर यह कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहतगढ़ और जैसीनगर में विद्यालय शुरू हो चुके हैं और अब दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचेगी।

Sagar News : अंतिम गांव तक पहुंचेगा विकास: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा के अंतिम छोर के गांव तक शिक्षा और विकास योजनाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में डबल इंजन सरकार के माध्यम से गांव-गांव विकास हो रहा है।

Sagar News : भवनविहीन स्कूलों के लिए भी बड़ी घोषणा

इस अवसर पर भवनविहीन शासकीय स्कूलों और नए भवन निर्माण की मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए मंत्री उदयप्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा से जुड़ी हर मांग पूरी करना उनका कर्तव्य है। सुरखी क्षेत्र के कई स्कूलों के लिए भवन निर्माण को स्वीकृति देने की बात कही गई।

Sagar News : ग्रामीण शिक्षा के लिए संजीवनी साबित होगा सांदीपनि विद्यालय

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार का 80 प्रतिशत बजट ग्रामीण विकास पर खर्च हो रहा है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने सांदीपनि विद्यालय को ग्रामीण शिक्षा के लिए मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं और मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Read More मुख्यमंत्री ने कूनो पार्क में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी, देश में जन्मे चीतों की संख्या बढ़कर हुई चौबीस

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित