रुपया 18 पैसे बढ़कर 86.26 प्रति डॉलर पर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई : सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार और अमेरिकी मुद्रा सूचकांक में नरमी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे की बढ़त के साथ 86.26 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और सकारात्मक घरेलू बाजारों ने स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया, जबकि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला। उन्होंने बताया कि आगामी केंद्रीय बजट बाजार की धारणा और रुपये की दिशा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.31 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 86.26 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है। स्थानीय मुद्रा शुरुआती सौदों में 86.33 प्रति डॉलर पर भी पहुंच गई थी। रुपया गुरुवार को नौ पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.44 पर बंद हुआ। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.88 पर रहा।

Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी Knife Attack : रायपुर

Chennai में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: गठबंधन के साथ विजय की नई पारी

Chennai 4 मई को आए चुनावी नतीजों के बाद चले भारी सियासी

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत