रन इंदौर–वन इंदौर: 20 हज़ार कदमों ने शहर को किया ऊर्जा से सराबोर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल जुड़कर दी शुभकामनाएँ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
run-indore-one-indore-marathon-fit-city-20000-participants

रिपोर्टः देवेंद्र जायसवाल, एडिट- विजय नंदन

इंदौर: रविवार सुबह शहर का माहौल ऊर्जा और उत्साह से भर उठा, जब ‘रन इंदौर–वन इंदौर : रन विथ मेयर’ मैराथन में 20 हज़ार से अधिक इंदौरवासियों ने भाग लेकर फिटनेस का अद्भुत उदाहरण पेश किया। 3, 5 और 7 किलोमीटर की श्रेणियों में हजारों लोग दौड़े, वहीं दिव्यांग धावकों की विशेष सहभागिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई और शहरवासियों ने स्वच्छता व स्वास्थ्य की शपथ ली। इसके बाद अतिथियों ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल जुड़कर दी शुभकामनाएँ

कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की फिटनेस पहल की सराहना की और कहा कि “इंदौर ने स्वच्छता की तरह अब फिटनेस में भी अद्भुत उदाहरण पेश किया है। महापौर के नेतृत्व में आज नागरिक स्वास्थ्य के लिए दौड़ रहे हैं, यह सामूहिक चेतना का प्रतीक है।”

कैलाश विजयवर्गीय बोले—“इंदौर हर क्षेत्र में नंबर वन”

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर न सिर्फ स्वच्छता में बल्कि हर क्षेत्र में देश-दुनिया में अग्रणी बन रहा है। उन्होंने कहा कि “शहर सरकार नहीं, जनता के सहयोग से चलता है। इंदौर की जनता ने ही इसे नंबर वन बनाया है।”

स्वच्छता से फिटनेस तक—इंदौर की नई पहचान

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रतिभागियों के जोश की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर नवाचारों से हमेशा प्रेरित करता है और दौड़ में उमड़ा जनसागर इंदौर की ऊर्जा को दर्शाता है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव: “20 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने किया पंजीयन”

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इस वर्ष मैराथन में रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा—
“इंदौर के जागरूक नागरिकों की सहभागिता से शहर स्वच्छता और फिटनेस दोनों में अग्रसर है।”

दिव्यांग धावकों के लिए विशेष आयोजन

महापौर के मार्गदर्शन में दिव्यांग धावकों के लिए विशेष रन आयोजित किया गया, जिसने सभी का मन जीता और कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की बड़ी उपस्थिति

कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, पद्मश्री सतेंद्र लोहिया सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त दिलीप यादव—बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इंदौर का संदेश, “फिटनेस भी, स्वच्छता भी”

इस भव्य आयोजन ने साबित कर दिया कि इंदौर सिर्फ स्वच्छता में नहीं, फिटनेस में भी ‘नंबर वन’ बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। ‘रन इंदौर–वन इंदौर : रन विथ मेयर’ ने हजारों कदमों के साथ शहर को स्वास्थ्य की नई दिशा दी।

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल