BY
Yoganand Shrivastava
जातिवाद को खत्म करने का संदेश
RSS : मोहन भागवत की अपील: “मन से जाति मिटाओ, 10-12 साल में खत्म होगा जातिवाद” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए जनता से एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जातिवाद को मिटाने के लिए सबसे पहले मन से जाति की सोच को खत्म करना होगा। उनका कहना है कि यदि यह ईमानदारी से किया जाए तो 10-12 वर्षों में जातिवाद समाज से पूरी तरह समाप्त हो सकता है।
शताब्दी वर्ष के अवसर पर जन संगोष्ठी
RSS यह भाषण आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित जन संगोष्ठी में दिया गया। मंच पर प्रांत संघचालक अनिल भालेराव भी उपस्थित थे। भागवत ने बताया कि पहले जाति का संबंध केवल पेशे और काम से था, लेकिन समय के साथ यह समाज में पैठ बन गई और भेदभाव का मुख्य कारण बन गई। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ सीधा संवाद करते हुए इस सामाजिक चुनौती को दूर करने के उपाय साझा किए।
संघ का उद्देश्य और समाज निर्माण
RSS भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ का लक्ष्य केवल भारत का गौरव बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज को भी संगठित और महान बनाना है। संघ व्यक्ति के चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र और समाज निर्माण में योगदान देता है। उन्होंने कहा कि संघ किसी प्रतिस्पर्धा में नहीं है, बल्कि समाज की भलाई और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता देता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि संघ को समझने के लिए उसकी शाखाओं से जुड़ें और इसके मूल उद्देश्यों को जानें।
Read this: Morena: स्कूल बस हादसा स्कूल प्रबंधन और बाबुओं की लापरवाही का नतीजा





