,

RSS प्रमुख मोहन भागवत का पीएम मोदी पर निशाना! कांग्रेस बोली- दाग दी गई अग्नि मिसाइल

- Advertisement -
Ad imageAd image

झारखंड के गुमला में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंयसेवक यानी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। इसी संवाद कार्यक्रम में आरएसएस सुप्रीमो ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है जो चर्चा का विषय बन हुआ है। मोहन भागवत ने गुरुवार (18 जुलाई) को कहा कि लोग इंसान से सुपरमैन, सुपरमैन से देवता, देवता से भगवान बनना चाहते हैं। भागवत के बयान के बाद से राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है। इसी मामले को लपकते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अग्नि मिसाइल दागने की खबर मिल गई होगी।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने क्या कहा?

संवाद कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “प्रगति का कोई अंत नहीं है। लोग सुपरमैन बनना चाहते हैं, लेकिन वह यहीं नहीं रुकते, फिर वह ‘देवता’ बनना चाहते हैं, फिर ‘भगवान’, लेकिन ‘भगवान’ कहते हैं कि वे ‘विश्वरूप’ हैं। कोई नहीं जानता कि इससे बड़ा कुछ है भी या नहीं। विकास का कोई अंत नहीं है। हमें यह सोचना चाहिए कि हमेशा और अधिक की गुंजाइश होती है। कार्यकर्ताओं को यह समझना चाहिए। हमें हमेशा और अधिक के लिए प्रयास करना चाहिए।”

उन्होंने ये भी कहा, “वह देश के भविष्य को लेकर कभी चिंतित नहीं रहे, क्योंकि कई लोग मिलकर इसकी बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं, जिसके नतीजे सामने आएंगे।”

कांग्रेस नेता का पीएम मोदी पर तंज

आरएसएस प्रमुख के इस बयान पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि स्वयंभू नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री को इस ताजा अग्नि मिसाइल की खबर मिल गई होगी, जिसे नागपुर ने झारखंड से लोक कल्याण मार्ग को निशाना बनाकर दागा है।”

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 

मोहन भागवत का बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। कांग्रेस समेत कई लोग इसे पीएम मोदी के ईश्वरीय शक्ति वाले बयान से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कई लोगों ने सवाल किया कि मोहन भागवत ये किसके लिए कह रहे हैं? कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी ने कहा कि यहां मोहन भागवत किसको ट्रोल कर रहे हैं? कहीं वो हमारे नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री जी तो नहीं हैं?

Ye Bhi Padiye – Deva Film Review

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता