Rajouri J&K: लैंड माइंस ब्लास्ट में 6 सैनिक घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Spiritual significance of Amrit Snan in Kumbh

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से छह सेना के जवान घायल हो गए। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब सैनिक गश्त पर थे। उन्होंने बताया कि नौशेरा सेक्टर में खंबा किले के पास सुबह करीब 10.45 बजे एक सैनिक गलती से बारूदी सुरंग पर चढ़ गया, जिससे विस्फोट हो गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछी होती हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।

ये भी जानिए: सुकमा: सुरक्षा बलों ने ऐसे किया IED विस्फोटक नाकाम

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी