Rohit Sharma Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है।
Rohit Sharma Record: शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित
रोहित शर्मा ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 वनडे मैचों में कुल 49 छक्के लगाए हैं। पाकिस्तान के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज शाहिद अफरीदी का यह रिकॉर्ड 50 छक्कों का है। यानी रोहित को केवल एक छक्का और लगाने की जरूरत है, और तीसरे वनडे में दो या अधिक छक्के लगाने पर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
क्रिस गेल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 30 मैचों में 45 छक्के लगाए थे।

सीरीज में अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए रोहित
इस सीरीज के पहले मैच में रोहित ने 26 और दूसरे मैच में 24 रन बनाए। दोनों मुकाबलों में उन्हें अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। रोहित वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने अब तक कुल 357 छक्के लगाए हैं।
Rohit Sharma Record: इंदौर में रोहित का रिकॉर्ड
होलीकर स्टेडियम पर रोहित शर्मा ने अब तक 5 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 41 की औसत और 205 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 110.21 का रहा है। पिछली बार उन्होंने इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 101 रन की शानदार पारी खेली थी और शतक लगाया था।

तीसरे और निर्णायक मैच में टीम इंडिया और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें रोहित शर्मा पर होंगी, जो अपने बल्ले से इतिहास रचने की कोशिश करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd ODI: केएल राहुल का शतक गया बेकार, सीरीज़ 1-1 पर बराबर





