ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा ने छुआ बड़ा मुकाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा ने छुआ बड़ा मुकाम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के मैदान पर खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले 14 गेंदों में सिर्फ 8 रन लेकिन इस मैच के साथ ही रोहित भारत के लिए 500वां इंटरनेशनल मुकाबला खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए। इससे पहले केवल सचिन तेंदुलकर (664), विराट कोहली (551), महेंद्र सिंह धोनी (535) और राहुल द्रविड़ (504) ने भारत के लिए 500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित का सफर

रोहित शर्मा ने भारत के लिए 2007 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। तब से लेकर अब तक वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 32 शतक और 58 अर्धशतक दर्ज हैं। खास बात यह है कि रोहित अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। कुल मिलाकर 274 वनडे मैचों में उन्होंने 11169 रन बनाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में रोहित ने 67 मैच खेले और 4301 रन बनाएं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 159 मैचों में 4231 रन जोड़े, जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन वनडे में उनका योगदान अब भी टीम के लिए महत्वपूर्ण है।

रोहित का खेल और खासियत

रोहित शर्मा के खेल की सबसे बड़ी पहचान उनका पुल शॉट है, जिसे उनके समकालीन कोई भी खिलाड़ी आसानी से मैच में रोक नहीं पाता। मैदान पर उनकी स्थिरता, बड़े मैचों में शांत दिमाग से खेलना और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता उन्हें टीम इंडिया के लिए अमूल्य खिलाड़ी बनाती है।

IND vs AUS 1st ODI: When and where to watch India vs Australia live on TV  and stream online? | Cricket News – India TV

मैच अपडेट

इस पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। इस मैच में नितीश रेड्डी को डेब्यू का मौका मिला है।

रोहित के नाम और रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची अब इस तरह है:

  • सचिन तेंदुलकर – 664
  • विराट कोहली – 551
  • महेंद्र सिंह धोनी – 535
  • राहुल द्रविड़ – 504
  • रोहित शर्मा – 500

रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड से साबित होता है कि वह भारतीय क्रिकेट का स्थायी सितारा हैं, जो समय के साथ-साथ टीम को बड़े मुकाम तक ले जाने में सक्षम हैं।

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: पेट्रोलियम कंपनियों का बड़ा फैसला, कई संस्थानों

Balod में अतिक्रमण हटाने का प्रशासनिक बुलडोजर अभियान शुरू

Report by: Rajesh Sahu Balod: बालोद जिले के NH-930 के किनारे अतिक्रमण

Gurugram में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Report by: Anuj Panchal Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा

TV actress Kanika Mann ने महाकालेश्वर में भस्म आरती में लिया भाग

Report by: Vishal Dubey TV actress Kanika Mann: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध

Gary Kirsten बने श्रीलंका के नए हेड कोच, 2027 वनडे विश्व कप पर रहेगा फोकस, 15 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी

Gary Kirsten: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें read also:MP: Top 10

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें read also: Horoscope: 10-03-26

Horoscope: 10-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी