रीवा: उत्तर प्रदेश का गेटवे बना रीवा, 26-27 जुलाई को होगा रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव – उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने वाराणसी में किया आमंत्रण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rewa: Rewa becomes the gateway of Uttar Pradesh, Regional Tourism Conclave will be held on 26-27 July - Deputy Chief Minister Shukla invited in Varanasi

भोपाल/वाराणसी।
मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाराणसी में आयोजित रोड शो का सफल आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पर्यटन व्यवसायियों, टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और होटल इंडस्ट्री के हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने उपस्थितजनों को संबोधित किया।

रीवा: यूपी का गेटवे और एमपी के स्वागत का द्वार
उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वाराणसी के होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में आयोजित इस रोड शो में कहा,

“रीवा उत्तर प्रदेश के लिए मध्यप्रदेश का प्रवेश द्वार है। यह क्षेत्र दोनों राज्यों के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करता है। मध्यप्रदेश सभी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है।”

उन्होंने बताया कि आगामी 26 और 27 जुलाई 2025 को रीवा में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री ने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सभी हितधारकों को इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

पर्यटन में सहयोग और साझेदारी का सेतु बनेगा रोड शो
इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, विरासत स्थलों, धार्मिक पर्यटन और स्वास्थ्य पर्यटन की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि म.प्र. और उप्र. दोनों राज्यों की संस्कृति और पर्यटन में कई समानताएँ हैं, जैसे बाबा महाकाल (उज्जैन) और बाबा विश्वनाथ (काशी), जो विश्व भर के श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं।

उन्होंने कहा:

“मध्यप्रदेश पर्यटकों को समृद्ध, विविध और अविस्मरणीय अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। धार्मिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य और विरासत पर्यटन के माध्यम से दोनों राज्यों का सहयोग और मजबूत होगा।”

आगामी ट्रैवल मार्ट और टूरिज्म कॉन्क्लेव की तैयारी
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा यह रोड शो आगामी मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट और रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य दो पड़ोसी राज्यों के पर्यटन हितधारकों के बीच साझेदारी और व्यावसायिक संवाद को बढ़ाना है।

विशेष अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर संत सतुआ महाराज और वाराणसी कैंट क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने मध्यप्रदेश पर्यटन के नवाचार और सांस्कृतिक समृद्धि की सराहना की।

Also Read: MP BJP New President: मध्य प्रदेश बीजेपी को 2 जुलाई को मिलेगा नया अध्यक्ष, आदिवासी कार्ड की चर्चा तेज

Raipur में खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह खाक

Raipur: राजधानी रायपुर के अशोक रत्न सोसायटी में खड़ी एक BMW कार

Morena Murder : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Reporter- प्रताप सिंह बघेल Morena Murder : पुरानी कहावत है, प्यार अंधा

Madhupur में मंत्री हफीजुल हसन ने 4.24 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Report by: Aimtiyaz Madhupur: मधुपुर स्थित कार्यालय परिसर में राज्य के जल

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Burial Dispute: ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में रोका गया दफन

Burial Dispute: भानुप्रतापपुर में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर

Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

Report by: Pratap Singh Baghel Morena: मुरैना के सवलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित

Bhiwani में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन

Rudraprayag के जंगलों में लगी आग, शरारती तत्वों के कारण बढ़ा संकट

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा

Tribal Boys Hostel Negligence: करोड़ों की लागत से बना आदिवासी छात्रावास जर्जर

Tribal Boys Hostel Negligence: कोरिया जिले के कटघोडी स्थित आदिवासी बालक प्री-मैट्रिक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1. UPSC 2025

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1 गेहूं पर

Horoscope: 07-03-26

Horoscope: शनिवार, 7 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का