Rewa News 12 January : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार में ऋषि कुलम का किया भूमिपूजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rewa News 12 January

Rewa News 12 January : संतों के निवास के लिये प्रथम चरण में बनेंगे तीन ऋषि आश्रम

Rewa News 12 January : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार रीवा में ऋषि कुलम का भूमिपूजन किया। वन विहार में संतों के निवास के लिये सर्वसुविधायुक्त तीन ऋषि आश्रम का निर्माण कराया जायेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ऋषि आश्रम की ड्राइंग का अवलोकन किया और निर्देश दिये कि सुविधायुक्त आश्रम का निर्माण तत्काल प्रारंभ करें और गुणवत्ता के साथ बनाये। उन्होंने कहा कि बसामन मामा गौवंश वन विहार की राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हो गई है।

Rewa News 12 January : गौसंरक्षण के लिये गौ अभयारण्य के साथ ही यहां प्राकृतिक खेती के प्रकल्पों की भी शुरूआत हो गई है। यह प्राकृतिक खेती का बड़ा प्रशिक्षण केन्द्र बनेगा और यहाँ संतों का नियमित प्रवास होता रहेगा। ऋषि आश्रम में रसोईबैठक कक्ष शयन कक्ष व अन्य आवश्यक व्यवस्थायें भी सुनिश्चित करायें।

Rewa News 12 January : उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार में प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया और जैविक इनपुटमिट्टी की उर्वरता तथा बीजामृत से बोई गई फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीजामृत निर्माण व प्राकृतिक खेती के लिये की जाने वाली तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिये जमीन के सुधार से लेकर सभी प्रक्रियाओं का विवरण प्रदर्शित करें जिससे आने वाले किसान इससे भलीभांति अवगत हो सकें और यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेतों में प्राकृतिक खेती प्रारंभ कर सकें। उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्र में प्राकृतिक खेती का गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपेक्षा मास्टर ट्रेनर्स से की जिससे वह पूर्ण प्रशिक्षित होकर किसानों को अद्यतन जानकारी दे सकें।

Rewa News 12 January : उन्होंने कहा कि रीवा जिले को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाना है। हिनौती सहित हरिहरपुर में भी प्राकृतिक खेती में संबंध में किसानों का भ्रमण कराकर उन्हें इसे अपनाने के लिये जागरूक किया जायेगा। भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौमाता की पूजा कर ग्रास व गुड़ खिलाया। उन्होंने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की। एसडीएम सुश्री दृष्टि जायसवालजिला पंचायत सदस्य श्रीमती नंदिनी तिवारीगौवन विहार संचालन समिति के सचिव डॉ. राजेश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी जानिए : मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप समिट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्यमियों से की संवाद बैठक

IPL 2026: 19वें सीजन के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे

Bhopal के अल रशीद हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान ‘निरामयम्’ योजना से सस्पेंड

Bhopal: राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना अंतर्गत पात्र एवं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ के आज की 10 बड़ी खबरें.. 1. पूर्व गृहमंत्री के

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश के आज की 10 बड़ी खबरें... 1. MP में

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक