,

रेस्क्यू खत्म, 16 घंटे बाद सुमित को बोरवेल से निकाला बाहर, अस्पताल में तोड़ा दम

गुनाः राघौगंढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपल्या गांव में शनिवार शाम 5 बजे 10 बर्षीय सुमित खेत में पतंग उड़ाते वक्त बोरवेल में गिर गया। जिसके बाद प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से खुदाई शुरू की, रेस्क्यू अभियान रविवार सुबह 10 बजे तक चला। 16 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सुमित को बाहर निकाला लेकिन आक्सीजन की कमी और ठंड की वजह से सुमित की मौत हो गई।

हॉस्पिटल में हुई मौत
बता दें कि रविवार सुबह 11 बजे रेस्क्यू टीम ने सुमित को बाहर निकाला तब उसकी सांसे चल रही थी, आनन-फानन में सुमित को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सुमित को बचाने के कड़े प्रयास किए लेकिन सुमित जिंदगी की जंग हार गया। डॉक्टरों के मुताबिक सुमित की मौत आक्सीजन की कमी और ठंड की वजह से अंगों के काम न करने की वजह से हुई है।

सुमित को तुरंत जिला अस्पताल भेजा
बोरवेल से बाहर निकालते ही मौके पर मौजूद एंबुलेंस के जरिए मासूम सुमित को प्रशासन और रेस्क्यू दल सीधा गुना जिला अस्पताल के लेकर पहुंचे. यहां अस्पताल प्रबंधन ने भी उसे तुरंत उपचार के लिए सभी व्यवस्था पहले ही कर रखी थी. अस्पताल में लंबे समय तक सुमित का परीक्षण किया और उसे बचाने के सारे प्रयास किए गए. हालांकि काफी देर बाद सुमित को मृत घोषित कर दिया गया. सीएमएचओ राजकुमार ने बताया कि बोरवेल में 39 फीट की गहराई में फंसे होने के कारण सुमित को ऑक्सीजन नहीं मिल पाई. लिहाजा ऑक्सीजन की कमी के चलते सुमित नहीं बच पाया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…