RBI Policy: आरबीआई का अहम फैसला – हर महीने की EMI में अब कितनी होगी राहत, जानिए पूरा हिसाब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
RBI's big decision- Know how much the loan EMI will reduce every month

BY:Vijay Nandan

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। इसमें रेपो रेट में 0.25% की कटौती की गई है, जिससे अब यह घटकर 6% रह गया है। इस फैसले से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की मासिक किस्तें (EMI) कम हो सकती हैं।

अगर आपका लोन 50 लाख रुपये का है, तो कितना फर्क पड़ेगा?

मान लीजिए आपने 20 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लिया हुआ है। मौजूदा समय में यदि बैंक 8.25% सालाना ब्याज दर वसूल रहा है, तो आपकी हर महीने की EMI लगभग 42,603 रुपये बनती है।

अब, रेपो रेट में 0.25% की कटौती के बाद ब्याज दर घटकर 8% हो सकती है। ऐसे में आपकी मासिक किस्त घटकर करीब 41,822 रुपये रह जाएगी। यानी हर महीने आपकी जेब से 781 रुपये कम जाएंगे।

राहत तुरंत नहीं मिलेगी

हालांकि, इसका फायदा आपको तुरंत नहीं मिलेगा। यह पूरी तरह उस बैंक पर निर्भर करेगा, जिससे आपने लोन लिया है। बैंक यह तय करेगा कि नई ब्याज दर कब से आपके लोन पर लागू होगी और EMI कब से कम होगी।

क्यों अहम है रेपो रेट में बदलाव?

रेपो रेट वह दर होती है जिस पर RBI, बैंकों को कर्ज देता है। जब RBI इस दर में कटौती करता है, तो बैंकों के लिए उधारी सस्ती हो जाती है। बैंक इस सस्ते कर्ज का फायदा उपभोक्ताओं को सस्ती ब्याज दरों के रूप में देते हैं।

इसलिए, रेपो रेट में कमी का सीधा असर लोन की EMI पर पड़ता है। इससे होम लोन और अन्य कर्ज सस्ते हो जाते हैं, जिससे लोगों की मासिक आर्थिक ज़िम्मेदारी कुछ हद तक कम होती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा