,

apex bank bhopal: ट्रेनिंग कॉलेज में कराधान पर कार्यशाला, कॉन्फ्रेंस हॉल का लोकार्पण भी हुआ

apex bank bhopal

apex bank bhopal: अपेक्स बैंक ट्रेनिंग कॉलेज भोपाल में आज अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता की अध्यक्षता, नाबार्ड के महाप्रबंधक श्री सुरेश कुमार साहू, उप महाप्रबंधक नन्दू नायक,अपेक्स बैंक के प्राचार्य श्री पी.एस.तिवारी, वि.क.अ श्री अरुण मिश्र, उप महाप्रबंधक श्री के.टी.सज्जन, सहायक महाप्रबंधक श्री अरविंद बौद्ध, विषय विशेषज्ञ श्री अमूल राहंणेकर, चार्टड अकाउंटंट की उपस्थित में नाबार्ड की साफ्टकेब पालिसी के अन्तर्गत अपेक्स बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सहकारी बैंकों पर लागू सभी कराधान पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं कांफ्रेंस हाल का उद्घाटन किया ।

apex bank bhopal:अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने कहा कि आप लोग सचमुच भाग्यवान हैं कि आपको प्रदेश के किसानों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है, इसलिए आप सभी आज के इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्ण मनोयोग से ज्ञान अर्जित कीजिए, यदि किसी प्रकार की जानकारी आप चाहते हैं तो उसे जरूर पूछिये, ताकि विषय विशेषज्ञ आपको उसकी जानकारी से अवगत करा सकें।

श्री गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास इस प्रशिक्षण संस्थान को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने का है। हमारा प्रयास बेहतर माहौल व आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण वातावरण में आप सभी को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना है, इसी कड़ी में आज इस कांफ्रेंस हाल का उद्घाटन हुआ है। आपसे अपेक्षा है कि आप पैक्स के सुदृढ़ीकरण हेतु व्यवसाय के विविधीकरण पर सार्थक प्रयास करेंगे ।

नाबार्ड के महाप्रबंधक श्री सुरेश कुमार साहू ने प्रदेश में अल्पकालीन सहकारी संरचना को सुदृढ़ीकरण बनाने के प्रयास करने पर जोर दिया।

आरंभ में अपेक्स बैंक ट्रेनिंग कालेज के प्राचार्य श्री पी.एस.तिवारी अतिथियों का स्वागत एवं आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया कि प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक के दूरदर्शी व सकारात्मक दृष्टिकोण व नाबार्ड के सहयोग से प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर व संख्या दुगनी होने में हमें सफलता प्राप्त हुई है और नाबार्ड के लखनऊ स्थित संस्थान “बर्ड” ने हमें “ए” एक्रिडेशन प्रदान किया है। आभार प्रदर्शन संकाय सदस्य श्री आर.के.दुबे ने किया।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…