रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास: टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 300 विकेट पूरा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास: टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 300 विकेट पूरा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने अपने करियर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दूसरे दिन जब जडेजा बल्लेबाजी के लिए उतरे, उस समय भारत 109 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था। जैसे ही जडेजा ने अपनी पारी का दसवां रन पूरा किया, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रनों का आंकड़ा भी छू लिया और एक खास एलीट लिस्ट में शामिल हो गए।

कपिल देव की एलीट लिस्ट में बने हिस्सा

रवींद्र जडेजा अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 4000 से ज्यादा रन और 300 से अधिक विकेट अपने नाम किए हैं।
इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ तीन दिग्गज खिलाड़ियों ने ही हासिल की थी:

  • इयान बॉथम – 5200 रन, 383 विकेट
  • कपिल देव – 5248 रन, 434 विकेट
  • डेनियल विटोरी – 4531 रन, 362 विकेट

जडेजा ने अब तक 4002 रन और 338 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। उनका प्रदर्शन हाल के वर्षों में लगातार शानदार रहा है, जिससे टीम इंडिया को बल्ले और गेंद दोनों से बड़ी मजबूती मिली है।

जडेजा के सामने एक और बड़ा मौका

टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने अब तक भारत में 52 मुकाबले खेले हैं और 246 विकेट लिए हैं। अगर वे चार विकेट और हासिल करते हैं, तो वे घर पर 250 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बन जाएंगे।
यह खास सूची:

  • रविचंद्रन अश्विन – 383 विकेट
  • अनिल कुंबले – 350 विकेट
  • हरभजन सिंह – 265 विकेट

जडेजा इस सूची में जल्द शामिल होने की दहलीज़ पर हैं और उनका यह प्रदर्शन भारतीय टीम को और मजबूत बनाता है।

Election 2026 : 152 पर जीत का दम, सत्ता परिवर्तन या ममता रिटर्न

Election 2026 : एजेंडा में आज बात बंगाल में वोट क्रांति की,

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं