Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकों्डा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ बंधने जा रहे हैं। 26 फरवरी को दोनों की शादी है और अभी से ही उनके वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। इस शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी है।

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग
रश्मिका और विजय ने अपनी शादी के लिए Mementos by ITC Resort को वेडिंग वेन्यू चुना है। यह रिसॉर्ट शहर से बाहर अरावली पहाड़ियों के बीच झील के किनारे स्थित है, जिससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
रिसॉर्ट में कुल 117 कमरे हैं, जिसमें प्रीमियम सुइट भी शामिल हैं। शादी के विभिन्न फंक्शन्स जैसे मेहंदी और हल्दी के लिए ओपन लॉन, बैंक्वेट हॉल और आउटडोर वेन्यू उपलब्ध हैं।
Rashmika Vijay wedding: रिसॉर्ट का खर्च और डेकोरेशन
मिंट हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, रिसॉर्ट में एक कमरे का किराया रात के लिए 20,000 से 50,000 रुपये के बीच है। सुइट या पर्सनल विला के लिए किराया लगभग 70,000 रुपये हो सकता है। एक शादी का न्यूनतम खर्च लगभग 90 लाख रुपये माना जाता है, जबकि भव्य और बड़े पैमाने पर होने वाली शादी का खर्च 2.5 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। खर्च का स्तर मेहमानों की संख्या, डेकोरेशन और कार्यक्रम की ग्रैंडनेस पर निर्भर करता है।
Rashmika Vijay wedding: हैदराबाद में होगा वेडिंग रिसेप्शन
रश्मिका और विजय की शादी में लगभग 100 लोग शामिल होंगे, जिसमें केवल करीबी परिवार और दोस्त ही मौजूद होंगे। मार्च में दोनों का वेडिंग रिसेप्शन हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग आमंत्रित होंगे। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन भी उतना ही भव्य और शानदार होगा जितना उनकी उदयपुर वेडिंग।
यह खबर भी पढ़ें: India Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, मैदानी इलाकों में बढ़ी गर्मी, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी





