सीतापुर विधानसभा के ग्राम पंचायत उलकीय में जमकर किया जा रहा भ्रष्टाचार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rampant corruption is being done in the village panchayat Ulakiya of Sitapur assembly

ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर की शिकायत

स्थान: सरगुजा
रिपोर्टर: दिनेश गुप्ता

सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उलकीया में लंबे समय से व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव संजय पांडे और सरपंच की मिलीभगत से वर्षों पुराने कार्यों को बार-बार कागजों पर नया कार्य दिखाकर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।

डबरी निर्माण में गड़बड़ी, एक ही डबरी बार-बार कागजों पर बनाई गई

ग्राम पंचायत उलकीया में डबरी निर्माण के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, एक ही डबरी की सफाई कर उसे नए निर्माण के रूप में दिखाया जा रहा है और इसके नाम पर लाखों रुपये की राशि पंचायत द्वारा निकाली जा रही है। यह प्रक्रिया कई वर्षों से चली आ रही है, और अब तक करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हो चुका है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो, सीतापुर जनपद पंचायत के सीईओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नाराज होकर ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और जिला पंचायत सीईओ व अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की।

कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत सचिव और सरपंच की साठगांठ से लगातार सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है, जिससे ग्राम पंचायत की वास्तविक जरूरतें आज भी पूरी नहीं हो पा रही हैं।

फिलहाल, मामला जिला पंचायत सीईओ के संज्ञान में है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में ग्रामीणों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: कर्क राशि वालों की यात्रा, मेष से मीन तक जानें आज का भविष्य

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकों्डा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के