राजगढ़: जानवर से इतना प्यार, कुत्ते की मौत पर कर दी तेरहवीं..!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rajgarh: So much love for animals, I did the thirteenth thing on the death of the dog..!

राजगढ़ जिले के सारंगपुर के सुल्तानिया गांव में एक पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसके मालिक ने जो किया, वह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पालतू जानवर के प्रति प्रेम और समर्पण की यह घटना इंसानी रिश्तों से भी गहरी नजर आई। युवक ने अपने कुत्ते की बीमार होने पर भोपाल तक ले जाकर उसका इलाज कराया और मृत्यु के बाद विधिवत अंतिम संस्कार से लेकर तेरहवीं तक की पूरी प्रक्रिया संपन्न की।

सारंगपुर के सुल्तानिया गांव में जीवन नागर का पालतू कुत्ता बीमार हुआ तो पहले सारंगपुर पर फिर इलाज के लिए कार से भोपाल लेकर गए जहां पशु चिकित्सालय में इलाज कराया। इलाज के दौरान कुत्ते की मौत के गांव में लाकर दफनाया गया और उज्जैन में शिप्रा किनारे दशाकर्म किया गया। वहीं सोमवार को विधिवत तेरहवीं करवाई गयी जिसके मृत्युभोज में करीब 1000 लोगों ने भोजन किया। उन्होंने जर्मन शेफर्ड प्रजाति का यह कुत्ता साल 2018 में भोपाल से खरीदा था। बीते 10 जनवरी को ठंड के कारण बीमार हुआ और प्लेटलेट घट गए।

इलाज के लिए भोपाल ले गए कुत्ते

जीवन नागर ने बताया की उनका पालतू कुत्ता कुछ दिनों से बीमार था। उसकी देखभाल के लिए युवक ने हर संभव प्रयास किया। जब स्थानीय स्तर पर इलाज से कुत्ते की तबीयत में सुधार नहीं हुआ, तो उसने कार में कुत्ते को भोपाल ले जाकर वहां के पशु चिकित्सालय में इलाज कराया। लेकिन, कुत्ते की हालत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गांव में दफनाया और उज्जैन में किया दशाकर्म

कुत्ते की मौत के बाद युवक ने उसे अपने गांव लाकर पूरे सम्मान के साथ दफनाया। लेकिन, यह यहीं खत्म नहीं हुआ। कुत्ते के प्रति गहरे लगाव और श्रद्धा के चलते युवक ने धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे दशाकर्म किया। दशाकर्म के साथ ही हिंदू परंपरा अनुसार शांति के मुंडन करवाकर परम्परा निभाई।

तेरहवीं में जुटे हजारों लोग

सोमवार को युवक ने अपने पालतू कुत्ते की तेरहवीं का आयोजन किया। इस मौके पर गांव और आसपास के इलाकों से लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया। मृत्युभोज में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। आयोजन में शामिल होने वाले लोगों ने युवक के इस कदम की सराहना की और इसे पालतू जानवरों के प्रति प्यार और जिम्मेदारी का अद्भुत उदाहरण बताया।

इस दौरान ग्रामीणों के साथ पटेल विजयसिंह नागर,कमल सेठ, ओम बरवाल,जगदीश धाकड़,उप सरपंच देव नारायण नागर,भंवरलाल भंडारी,पूर्व जनपद सदस्य होकम नागर ,बद्रीलाल भंडारी ,दुर्गा प्रसाद नागर, सहित कई लोगों ने रोमी को श्रद्धांजलि दी।

गांव में चर्चा का विषय

यह घटना न केवल सुल्तानिया गांव बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। कुछ लोगों ने इसे अतिशयोक्ति माना, तो कुछ ने युवक के इस प्रेम को आदर्श बताया। कुत्ते की मौत के बाद किए गए इस तरह के आयोजन ने कई सवाल भी खड़े किए हैं। हालांकि, युवक का कहना है कि उसके लिए उसका कुत्ता सिर्फ एक जानवर नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य था।

पालतू जानवरों के प्रति बढ़ता लगाव

यह घटना पालतू जानवरों के प्रति बढ़ते लगाव और उनके साथ भावनात्मक जुड़ाव को दिखाती है। आज के समय में लोग पालतू जानवरों को सिर्फ साथी ही नहीं, बल्कि परिवार का अहम हिस्सा मानने लगे हैं। ऐसे आयोजनों से यह भी संदेश मिलता है कि जानवरों के प्रति संवेदनशीलता और प्रेम का स्तर समाज में बढ़ रहा है।

समाज में बना मिसाल

इस घटना ने समाज में एक नई मिसाल पेश की है। युवक के इस कदम ने यह साबित कर दिया कि जानवरों के साथ रिश्ते भी उतने ही खास और महत्वपूर्ण हो सकते हैं जितने इंसानों के साथ। कुत्ते के लिए तेरहवीं और मृत्युभोज का आयोजन कर युवक ने अपने पालतू के प्रति अपने अटूट प्रेम को व्यक्त किया।

Dhanbad नगर निकाय चुनाव: ₹1.99 लाख से अधिक नकद पर रहेगी प्रशासन की नजर, 23 फरवरी को मतदान

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और

Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं

Jamtara: नीलदहा में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara: जामताड़ा जिले के नीलदहा गांव में रविवार से

Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र