,

राजा रघुवंशी हत्याकांड: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दो बार सामने आई सोनम, भाई विपिन ने कोर्ट में की पहचान

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलॉन्ग कोर्ट ने लगातार दूसरे दिन राजा के भाई विपिन रघुवंशी के बयान दर्ज किए। इन दो दिनों में आरोपी सोनम दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के सामने पेश हुई, जहां विपिन ने उसे तुरंत पहचान लिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पहचान
विपिन के अनुसार, गुरुवार को बयान दर्ज करते समय कोर्ट ने सोनम सहित कुछ अन्य महिलाओं को एक साथ स्क्रीन पर लाया। पहचान की प्रक्रिया शुरू होते ही विपिन ने बिना किसी झिझक के सोनम की पहचान कर दी। इससे पहले बुधवार को भी सोनम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई थी।
विपिन ने बताया कि राज कुशवाह और अन्य आरोपी भी इसी तरह अदालत में उनके सामने लाए गए। उन्होंने कहा कि सोनम के चेहरे पर बिल्कुल भी तनाव या पछतावे का भाव नहीं था, मानो उसे किए गए अपराध की कोई चिंता ही न हो।

विपिन दूसरी बार शिलॉन्ग में बयान देने पहुंचे
यह दूसरा मौका है जब विपिन शिलॉन्ग में बयान देने पहुंचे हैं। पहला बयान 11 नवंबर को दर्ज हुआ था, लेकिन उसी दिन की फ्लाइट बुक होने के कारण वे अगले दिन पेश नहीं हो सके। बाद में अदालत ने उन्हें 26 नवंबर की तारीख दी, जिसके बाद वे 25 नवंबर को इंदौर से रवाना हुए।
दो दिन—बुधवार और गुरुवार—उनके बयान दर्ज हुए तथा गुरुवार को क्रॉस-एक्ज़ामिनेशन भी हुआ। उन्हें शुक्रवार को फिर कोर्ट में पेश होना है। इसके बाद वह इंदौर लौट जाएंगे।

कैसे हुई वारदात की शुरुआत
राजा और सोनम गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे हुए थे। संयोग से कुछ दूरी पर ही इंदौर के तीन युवक—विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी—भी एक अन्य होटल में ठहरे थे। होटल में कमरे लेते समय उन्होंने रिसेप्शन को बताया कि वे कॉलेज एडमिशन के सिलसिले में आए हैं।
जहां-जहां राजा और सोनम घूमने गए, वहां ये तीनों युवक भी मौजूद रहे। 21 मई को दोनों शिलॉन्ग पहुंचे और बालाजी गेस्ट हाउस में ठहरे। अगले दिन 22 मई को दोनों सोहरा (चेरापूंजी) घूमने स्कूटी से रवाना हुए। स्कूटी से घूमने का सुझाव सोनम ने ही दिया था।

2 जून को मिला राजा का शव
हनीमून मनाने गए इस कपल के लापता होने की खबरें मीडिया में आने लगीं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेघालय सरकार से विशेष सर्च ऑपरेशन चलाने का आग्रह किया। सांसद शंकर लालवानी भी वहां पहुंचकर पुलिस से मिले।
कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस को एक स्थान पर स्कूटी 18 मिनट तक खड़ी मिलने का सुराग मिला। उसी खाई में सर्च करने पर 2 जून को एक शव मिला, जिसकी पहचान विपिन ने राजा के रूप में की।
इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने सोनम की तलाश और तेज कर दी। तलाशी के दौरान खून लगी एक जैकेट मिली, जिसे होटल के सीसीटीवी फुटेज में सोनम पहने हुए दिखाई देती है। इससे उसके भी उसी इलाके में होने की आशंका और मजबूत हो गई।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर