Raisen news: सतलापुर हत्याकांड का खुलासा, आरोपियों का कस्बे में जुलूस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Mohit Saxena, Update: Yoganand Shrivastava

Raisen news: रायसेन जिले के मंडीदीप क्षेत्र के अंतर्गत सतलापुर थाना इलाके में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का कस्बे में जुलूस निकालकर अपराध के खिलाफ सख्त संदेश दिया।

यह घटना शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि की बताई जा रही है। सतलापुर निवासी संजय तोमर उर्फ टिल्लू (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही मुखबिरों से मिली सूचनाओं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को जोड़ा गया। जांच में सामने आया कि आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद इस हत्या की वजह बना।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
रामेश्वर लोधी (28 वर्ष), निवासी सतलापुर
जय उर्फ मयूर श्रीवास्तव (19 वर्ष), निवासी जाटखेड़ा, थाना मिसरोद
सुनील ठाकुर उर्फ कल्लू (22 वर्ष), निवासी सतलापुर
एक विधि विरुद्ध बालक

फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही पुलिस द्वारा अन्य संभावित फरार आरोपियों की तलाश और मामले की आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Dewas Factory Blast : विस्फोट में कई लोगों की मौत, CM मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

Dewas Factory Blast : टोंककला की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, इलाके

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल

Katihar: ANM कॉलेज की छात्राओं का ‘हल्ला बोल’, शिक्षिका के व्यवहार के खिलाफ घंटों जाम रही मुख्य सड़क

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar (बिहार): जिले के मनिहारी स्थित एएनएम कॉलेज में