Raisen: करणी सैनिक की संदिग्ध हादसे में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raisen

Report By: Ram Yadav, Edit by: Priyanshi Soni

Raisen: रायसेन जिले में करणी सेना से जुड़े तीर्थसिंह राजपूत की संदिग्ध सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि यह महज दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। बताया जा रहा है कि तीर्थसिंह राजपूत देर रात अकेले अपनी बोलेरो गाड़ी से जा रहे थे।

Raisen: अज्ञात वाहनों से कुचलने का आरोप

परिजनों के अनुसार उदयपुरा थाना क्षेत्र के बोरास रोड पर अज्ञात वाहनों ने उनकी गाड़ी को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुरानी रंजिश का आरोप

मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुरानी रंजिश के चलते षड्यंत्र रचकर इस घटना को अंजाम दिया गया। उनका कहना है कि घटनास्थल पर मिले हालात साधारण एक्सीडेंट की ओर इशारा नहीं करते और कई सवाल खड़े होते हैं।

पुलिस ने दर्ज किया एक्सीडेंट का मामला

पुलिस ने फिलहाल इसे सड़क दुर्घटना मानते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

पुलिस के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। वहीं, करणी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।

उदयपुरा थाना क्षेत्र का मामला

पूरा मामला रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र का है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश का माहौल है और लोग मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं।

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा

Kota में चाकू और सरिया से हमला, युवक की हत्या

Kota: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Middle East संकट से उड़ानें प्रभावित, हैदराबाद से आने-जाने वाली 25 फ्लाइट रद्द

Middle East: मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध जैसे हालात का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG: 1. बलरामपुर में अफीम की

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी में गर्मी का

Horoscope: 11-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का