Raisen: सिलवानी विधायक के बयान पर यादव समाज में रोष, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raisen

Report By: Ram Yadav, Edit By: Priyanshi Soni

Raisen: रायसेन जिले के बेगमगंज में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब सिलवानी से कांग्रेस विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के एक बयान को लेकर यादव समाज ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज समाजजन सड़क पर उतरे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

Raisen: बेगमगंज में एकजुट हुआ यादव समाज

बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज क्षेत्र में अखिल भारतीय यादव महासभा के बैनर तले बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने नायब तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।

आपत्तिजनक बयान से भड़का विरोध

यादव समाज का आरोप है कि 21 दिसंबर 2025 को एक सार्वजनिक सभा के दौरान कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। समाज का कहना है कि इस बयान से मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंची है और पूरे यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

मुख्यमंत्री को बताया समाज का गौरव

यादव महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. मोहन यादव प्रदेश के निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं और यादव समाज के लिए गौरव का विषय हैं। ऐसे में इस तरह की टिप्पणी को समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

अन्य आरोपों को बताया निराधार

समाज ने विधायक द्वारा भाजपा के पूर्व और वर्तमान मंडल अध्यक्षों पर लगाए गए अवैध शराब और सट्टे से जुड़े आरोपों को भी पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

माफी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

यादव समाज ने साफ शब्दों में चेताया है कि यदि विधायक देवेंद्र पटेल ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो समाज प्रदेशभर में आंदोलन करने को मजबूर होगा।

चांदौड़ा शराब कांड से जुड़ा सियासी घमासान

जानकारों के मुताबिक, यह विवाद चांदौड़ा शराब कांड के बाद भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत और कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के बीच चल रही सियासी बयानबाजी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल, मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज बनी हुई है।

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा

Kota में चाकू और सरिया से हमला, युवक की हत्या

Kota: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Middle East संकट से उड़ानें प्रभावित, हैदराबाद से आने-जाने वाली 25 फ्लाइट रद्द

Middle East: मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध जैसे हालात का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG: 1. बलरामपुर में अफीम की

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी में गर्मी का

Horoscope: 11-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के